Sun. Oct 18th, 2026
apnibaat.org
नरकटियागंज : शारदीय नवरात्री के दृष्टिगत विजयादशमी को लेकर सप्तमी तिथि को प्रतिमा के नेत्रपटल खोल दिया गया। शनिवार को गोपलाब्रह्म स्थान दुर्गा पूजा समिति, चीनी मिल दुर्गा पूजा समिति, देवी स्थान मंदिर दुर्गा पूजा समिति, आर्यसमाज मंदिर चौक सब्जी मण्डी दुर्गा पूजा समिति, मारवाड़ी दुर्गा मंडप पूजा समिति, चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति, गौशाला प्रांगण दुर्गा पूजा समिति, लोको कॉलोनी दुर्गापूजा समिति, मनोरंजन भवन दुर्गा पूजा समिति, हरदिया देवी स्थान दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में स्थापित प्रतिमा के नेत्र पटल खोल दिए गए। इसके पूर्व बेल वृक्ष से देवी माँ की डोली निकाली गई और पूजा मंडप पहुँची।  इस क्रम में शनिवार सुबह नरकटियागंज में मां की डोली यात्रा निकाली गई। जिसमें अधिसंख्य स्त्री और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय माता की नारा से गुंजायमान शहर की यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए रुक सी गई, डोली यात्रा के क्रम में जयकारा और पटाखा फोड़ने से पूरा शहर का वातावरण उल्लास से भर गया। सर्वाधिक नर नारी देवी स्थान मंदिर पूजा समिति की देखी गई। डोली यात्रा नगर के पोखरा चौक, सोनारपट्टी रोड, मुखियाजी चौक, आर्य समाज मंदिर रोड, पुरानी बाजार, चीनी मिल रोड, टीपी वर्मा कॉलेज रोड, हरदिया और ब्लॉक रोड जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस क्रम में युवाओं में डोली का कहार बनने की होड़ दिखी, महिलाएं भक्ति गीत गाती रहीं, पूजा पंडालों में पहुंचने पर परिसर भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नरकटियागंज नगर के अतिरिक्त हरदीटेढ़ा, नोनियाटोला, अंजुआ, मुरली, मथुरा, लौकरिया और बनवरिया समेत कई ग्रामीण क्षेत्र में डोली यात्रा निकाली गईं और इसके साथ प्रतिमा के नेत्र पटल खोल दिया गया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply