पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत सहोदरा थाना पुलिस अभिरक्षा में दिलशाद की मौत मामला में डीआईजी हर किशोर राय अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज पहुँचे, स्वास्थ्य प्रबंधक, अस्पताल के पदाधिकारी व चिकित्सकों से पूछताछ किया। उल्लेखनीय है कि सहोदरा थाना की पुलिस अभिरक्षा में उसकी मौत हुई। मृतक दिलशाद के पिता अकबर अंसारी ने बताया है कि विगत दिनों बानूछापर तथा सहोदरा थाना के लगभग 20 पुलिसकर्मी दिलशाद अंसारी को घर से देर रात्री में गिरफ्तार कर ले गई। सुबह जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में उसका शव मिला। उधर पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि दिलशाद को अस्पताल ले जाने के क्रम में पुलिस गाड़ी से कूदकर भागने के क्रम में घायल होने से मौत हो गई। उपर्युक्त मामला में एसपी बेतिया ने छव पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है।
