
apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए एसएसबी 44 वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज ने सेवा सुरक्षा बंधुत्व व समर्पण के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी करने में अग्रणी है। उसी क्रम में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को ‘जी’ समवाय (कोय) बलबल ने राजकीय बुनियादी विद्यालय दोमाठ प्रांगण में संचालित दो प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया। एसएसबी 44 वाहिनी ने पहले से संचालित एक साथ दो-दो प्रशिक्षण का समापन कराया। जिसमें 30 दिन का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण और 30 दिन का सिलाई कोर्स का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। समापन समारोह का उदघाट्न बलवंत सिंह नेगी, कमाडेंट, 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज एवं उपस्थित पदाधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि ने संयुक्त दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारत व नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 25 प्रशिक्षु को सिलाई प्रशिक्षण और 25 प्रशिक्षु के लिए 30 दिनों का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया गया। सिलाई प्रशिक्षण वाइब्रेंट विलेज जम्होली में दिया गया, जिसमें वाइब्रेंट विलेज जम्होली गांव के बेरोजगार युवतियो को प्रशिक्षण दिया गया एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण वाइब्रेंट विलेज कैरी गांव के युवतियों को रोजगार से जोड़ने को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बॉर्डर इलाके के लोगों को रोजगार से जोड़ना एवं उनको आत्मनिर्भर बनाना है।
एसएसबी समय समय पर महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल/सी ए पी एफ में भर्ती को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान , रक्तदान शिविर, पर्यावरण बचाने को जागरूकता, मधुमक्खी पालन, नशा मुक्त भारत अभियान एवं भारत सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित जनसमुदाय एवं छात्र छात्राओं को जागरूक किया ।
दोनों प्रशिक्षण संस्कृति फाउंडेशन के द्वारा चलाया गया, उपर्युक्त कार्यक्रम में ब्रह्मदेव प्रसाद, बीडीओ गौनाहा, जय प्रकाश पासवान, प्रमुख गौनाहा ब्लॉक, राजेश गढ़वाल, उप प्रमुख, गौनाहा ब्लॉक, सुनील महतो, मुखिया बलबल पंचायत, मंजू कुमारी, पंचायत समिति सदस्य, मुन्नी देवी, मुखिया, भितिहरवा पंचायत, नंदा देवी, नारी शक्ति जीविका केंद्र जमुनिया, निधि राय निदेशक संस्कृति फाउंडेशन, एवं 44 वाहिनी के मो.हसनैन खान उप कमाडेंट, प्रचार पदाधिकारी रामवीर कुमार, सहायक कमाडेंट, सागर मलिक, सहायक कमाडेंट, मुख्य आरक्षी मो. इम्तियाज अहमद,मंच संचालक, और गांव के मुख्य व्यक्ति सहित वृहद जनसमुदाय उपस्थित रहे।
