apnibaat.org
बेतिया : शारदीय नवरात्री के दृष्टिगत बेतिया नगर निगम के शहरी क्षेत्र अंतर्गत दूर्गा पूजा 2026 के लिए दिनांक-17 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक की यातायात व्यवस्था परिवर्तित (डायवर्ट) गया है। जिसके अनुसार दुर्गा पूजा-2026 के दृष्टिगत मेला में आमजन की सुविधा के दृष्टिगत बेतिया नगर थाना क्षेत्र के यातायात सम्बंधित कुछ मार्ग को (डायवर्ट) परिवर्तित किया गया है। आमजन से आग्रह किया गया है कि वे प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें, जिससे यातायात सुचारु रुप से संचालित किया जा सके और दुर्गा पूजा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। दुर्गा माता के भक्त व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर (रुट प्लान) मार्ग योजना के अनुसार
तीन लालटेन : जनता सिनेमा चौक के बीच चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा, तीन लालटेन पावर हाउस चौक जाने का रास्ता बंद रहेगा।
जनता सिनेमा : जनता सिनेमा चौक से नेपाली चौक होकर सागर पोखरा से दाहिने नौरंगाबाग चौक से बाएं सागर पोखरा की ओर से सर्किट हाउस और वाहन मार्ग की अनुमति है।
मोहरम चौक : मोहरम चौक से जनता सिनेमा चौक से नेपाली चौक से सागर पोखरा से नौरंग ( एसबीआई बैंक) के रास्ते आलोक भारती चौक से सत्यानारायण पेट्रोल पम्प से सोवा बाबू चौक से संतकबीर चौक होते राज देवड़ी से नाजनी चौक से द्वार देवी चौक तक जाएगी।
सागर पोखरा : सागर पोखरा से नेपाली चौक के रास्ते पावर हाउस जाने का रास्ता सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः वर्जित है।
कम्युनिस्ट चौक : कम्युनिस्ट चौक से नौरंगाबाद, सर्किट हाउस होते हुए मोहर्रम चौक, समहारणालय चौक से सुप्रिया रोड की तरफ जा सकते है।
सोवाबाबू चौक : सोवाबाबू चौक से आने वाली गाड़ी सत्यानारायण पेट्रोल पम्प के दाहिने से आलोक भारती स्कूल के बीच की ओर सड़क मार्ग होते हुए नौरंगाबाग चौक से बाये सागर पोखरा की ओर से सर्किट हाउस वाहन मार्ग की अनुमति है।
बस स्टैण्ड : बस स्टैण्ड से समाहरणालय चौक बड़ी वाहन का प्रवेश वर्जित है।
वाहन का आवागमन को बस स्टैण्ड के बगल से हजारी होते हुए चेक पोस्ट की ओर जाने की अनुमति है। हरी वाटिका मंदिर के पीछे से स्टैण्ड चौक की ओर वाहन की आवागमन की अनुमति है (स्टेशन चौक के पास बड़ी वाहन को खड़ा/रोकना निषेध है।)
लाल बाजार : राज ड्योढी वाली मार्ग पर चारपहिया/तीन पहिया / दो पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध है। लाल बाजार से सभी वाहन तीन लालटेन चौक से टेरेशा होते हुए कमलनाथ नगर के रास्ते सुप्रिया रोड की ओर जाएगी।
बैरिया : बैरिया की ओर से खिरिया घाट आने वाली सभी वाहन सुभाष चौक से संत घाट की ओर जाएगी।
आर्य समाज : आर्य समाज रोड को वन वे किया गया है जिसमें राजगुरु चौक से आर्य समाज होते हुए, उत्तर द्वार देवी चौक जाने का रास्ता वर्जित है। उत्तर द्वार देवी चौक से आर्य समाज रोड होते हुए राजगुरु चौक तक प्रवेश की अनुमति है। राजगुरु चौक से नया बाजार चौक होकर महावीर चौक होते हुए उत्तर द्वार देवी चौक से छावनी जायेगी।
दुर्गाबाग : दूर्गा बाग से बंगाली कॉलोनी जाने हेतु चारपहिया / तीन पहिया /दो पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध है। इंदिरा चौक : इंदिरा चौक से कोतवाली रोड जाने को चारपहिया / तीन पहिया वाहन का प्रवेश निषेध है। इंदिरा चौक, इलाराम चौक, द्वार देवी चौक, नया बाजार, राजगुरू चौक, से चर्च रोड तीन लालटेन चौक कमलनाथ नगर, होते हुए सुप्रिया रोड की ओर जाने की अनुमति है।
नया बाजार : नया बजार से कालीबाग जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहन प्रवेश निषेध है।
इलमराम चौक : इलम राम चौक से कोतवाली जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध है। नाजनीन चौक : नाजनीन चौक से सियार पट्टी (रामलीला मैदान) से इलाराम चौक की ओर आने एवं जाने का रास्ता सभी प्रकार की वाहनों के लिए पूर्णतः वर्जित है।
नौतन : नौतन से आने वाली सभी प्रकार के वाहन बसवरिया की ओर नहीं जाएगी। वे सभी वाहन इमली चौक से कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय चौक से सागर पोखरा होते हुए सर्किट हाउस की तरफ जाने की अनुमति है।
बड़ी वाहन प्रवेश के लिए दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक बेतिया शहरी क्षेत्र में हरी वाटिका, स्टेशन चौक, चेक पोस्ट, छावनी, उत्तरवारी पोखरा, मनुआपुल, बसंत टोला, संत घाट, खड़ा मोड़ (नौतन रोड) से एवं अन्य लुप रोड से शहर में बड़ी वाहन एवं ट्रैक्टर का प्रवेश सुबह 08:00 से रात्रि 02:00 बजे तक प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
Post Views: 5
