Tue. Sep 29th, 2026
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र में अतिरिक्त पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्ति
apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में गंडक नदी के तटीय क्षेत्रों में उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य की सतत निगरानी एवं समन्वय के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, बेतिया में नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के माध्यम से प्रभावित पंचायतों एवं गांवों से जनसंख्या निष्क्रमण, बाढ़ राहत कार्य, फूड पैकेट वितरण, सामुदायिक किचेन के संचालन सहित अन्य आवश्यक राहत कार्य की निगरानी एवं समन्वय स्थापित की जा रही है।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, बेतिया का नियंत्रण कक्ष दूरभाष:
06254-247002, 06254-247003 एवं मोबाइल : 8757547901, नियंत्रण कक्ष में पूर्व से प्रतिनियुक्त कर्मियों में शेषांक कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर (मो. 700489139), नितेश कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर (मो.7004014859) एवं लक्की कुमार, प्रोग्रामर (मो. 7607717295) शामिल हैं।
नियंत्रण कक्ष के प्रभार में नगमा तबस्सुम, वरीय उपसमाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पश्चिम चम्पारण (मो. 8077440915) तथा वरीय प्रभारी पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, पश्चिम चम्पारण (मो. 7250120713) रहेंगे।
बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं राहत कार्यों की प्रभावी निगरानी को नियंत्रण कक्ष में अतिरिक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इनमें विकास कुमार, वरीय उपसमाहर्ता-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बेतिया सदर-2 (मो. 9315979531), नंदलाल चौधरी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण (मो. 8789026634), रौशन कुमार, लेखा लिपिक, समेकित थरूहट विकास अभिकरण, बेतिया (मो. 9471200024) तथा परवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कार्यपालक सहायक, विधि शाखा, जिला (मो. 8825327374) शामिल हैं। जिला प्रशासन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है तथा आवश्यकता के अनुरुप राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply