Wed. Jun 3rd, 2026

सरस्वती विद्यामंदिर बेतिया का संचित पटेल आईजेएसओ 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया

apnibaat.org

बेतिया : सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ हेडगेवार नगर, बरवत सेना, बेतिया के 10 वीं कक्षा का प्रतिभाशाली विद्यार्थी संचित पटेल ने इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईजेएसओ) 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर संचित पटेल ने विद्याभारती का मान बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड विश्व स्तर की एक प्रतिष्ठित विज्ञान प्रतियोगिता है। उपर्युक्त प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों की भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय में सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक दक्षता का परीक्षण किया जाता है। इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान भावना तथा नवाचार के प्रति अभिरुचि विकसित करना है। उपर्युक्त प्रतियोगिता में सफल होने वाले विद्यार्थी भारतीय राष्ट्रीय जूनियर विज्ञान ओलंपियाड (आईएनजेएसओ) में शामिल होते हैं, जिसका प्रशिक्षण शिविर (ओसीएससी) मई-जून माह में एचबीसीएसई आयोजित करता है। जिसमें सफल विद्यार्थी इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईजेएसओ) मुख्य रुप से प्रतिवर्ष दिसंबर महीना के प्रथम पखवाड़ा में आयोजित किया जाता है। भारत सहित अनेक देशों के मेधावी छात्र इसमें भाग लेते हैं। आईजेएसओ वर्ष 2026 की मुख्य प्रतियोगिता यूरोप के बुल्गारिया देश के सोफिया में आयोजित होने वाली है। जिसमें संचित पटेल समेत कुल 06 भारतीय विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने विद्यालय, विद्या भारती, समाज तथा राष्ट्र का नाम आलोकित किया है। सरस्वती विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य, आचार्य और अन्य विद्यार्थियों ने शुभकामना दिया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply