Thu. Apr 30th, 2026
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, जिला पदाधिकारी से मिलेगा नीमा का प्रतिनिधिमण्डल
apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) का जिला स्तरीय बैठक नरकटियागंज में सम्पन्न हुई। जिसमें ज़िला के आयुष चिकित्सक शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की टीम का जांच के नाम पर आयुष चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना रहा है। बताया गया है कि उपर्युक्त समस्या को लेकर चिकित्सकों ने अपना विचार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि आयुष चिकित्सक सरकारी अस्पताल में पदस्थापित भी है। बावजूद इसके उनके साथ दुसरे दर्जा का व्यवहार किया जा रहा है।
नीमा के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जिला में झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई के बदले रजिस्टर्ड आयुष चिकित्सकों को विभाग निशाना बना रहा है। पश्चिम चम्पारण जिला सचिव डॉ. मो. शाहनवाज और जिला संरक्षक डॉ. अनील कुमार ने छापामारी को अन्यायपूर्ण बताया है। नीमा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि किसी भी आयुष चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के पूर्व उन्हें नोटिस दें और उनके प्रमाणपत्रों की जांच कराएं। यदि प्रशासन मांग नहीं मानता तो नीमा ने सिविल सर्जन कार्यालय के घेराव और अन्य लोकतंत्रिक विधि से आंदोलन की चेतावनी दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम छापामारी के क्रम में आयुष चिकित्सकों को निशाना बना रही है। सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि इस निमित्त  शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मण्डल ज़िला पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। उपर्युक्त बैठक में डॉ. ए.के.पांडेय, डॉ.आफ़ताब आलम, डॉ.असमा खातून, डॉ.बी.के.चौहान, डॉ.अबदुर्रहमान, डॉ.नौशाद आलम, डॉ.मोहम्मद एकराम, डॉ.ख़ालिद अख्तर, डॉ.इरशाद अख्तर, डॉ.अनील कुमार, डॉ.शाहनवाज़, डॉ.मोहम्मद वसीउल्लाह, डॉ.वसीम अहमद, डॉ.तबरेज़ आलम, डॉ.अबु होज़ैफ़ा, डॉ.नावेश आलम, डॉ.पप्पु कुमार, डॉ.जावेद अंसारी, डॉ.सौरया मुन्ना, डॉ.रंजन गुप्ता, डॉ.साजिद हुसैन, डॉ.अब्दुल अहद, डॉ.एस.आलम, डॉ.अंसारुल हक, डॉ.सुमित कुमार, डॉ.अज़हर आलम, डॉ.राहत हुसैन, डॉ.सरफ़राज़ आलम, डॉ.शाहनवाज़ ख़ान, डॉ.आलम अंसारी, डॉ.अमीर आलम, डॉ.वाहिद एकबाल, डॉ.मोहम्मद शफीउल्लाह, डॉ.अशोक कुमार गुरो, डॉ.मोहन पंडित व अन्य शामिल हुए।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply