Wed. Jun 24th, 2026
APNI BAT/apnibaat.org
नरकटियागंज : गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी बाजार नरकटियागंज के भैया बहनों के द्वारा बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विद्या भारती द्वारा आयोजित लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वाधान में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। बच्चों ने  मानव श्रृंखला बनाकर अपनी भावनाओं एवं विचारों के द्वारा सरकार को अपना संदेश दिया। इस अत्याचार के खिलाफ भारत सरकार  संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव लाकर बांग्लादेश के खिलाफ हो रहे अमानवीय अत्याचार पर रोक लगावे। जबकि, भारत अमानवीय अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब देने का क्षमता रखता है। इस अत्याचार के खिलाफ भारत  सरकार के साथ पूरा देश खड़ा है। बंगलादेश में रह रहे हर अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कदम उठाए। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक नेतृत्व विद्यालय के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, सचिव सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल, सह सचिव आशीष अग्रवाल, एवं प्रधानाचार्य वाणीकांत झा के मार्गदर्शन में हुआ।
इस इस कार्यक्रम में संख्यात्मक दृष्टि से 1078 भैया बहन की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम बिहारी सिंह, सुरेश यादव, नितेश कुमार वर्मा, विनोद कुमार दुबे, प्रेमचंद्र मिश्र, कलाधर पाठक, रवींद्र दुबे, अभय तिवारी, प्रभेश तिवारी,  सुशील कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, मेघना खर्दवाल, अप्पी कुमारी, सोनी कुमारी, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, स्मिता कुमारी, सविता कुमारी, नीता कुमारी, रजनी कुमारी, पिंटू कुमार, रवि कुमार, रत्नाभम, अर्जुन कुमार, दिलीप कुमार दास, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शरण, मलय निरव, शिवजी साह, नितिन कुमार रवि, दिनेश प्रसाद,  संजीत कुमार सिंह, दिनेश पंडित की प्रशंसनीय भूमिका रही।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया