पैक्स के 68 लाख रुपये गबन के आरोपी व पश्चिम नौतन के पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के नौतन प्रखंड अंतर्गत 68 लख रुपए गबन करने के आरोपी व पश्चिमी नौतन के पूर्व पैक्स अध्यक्ष भिखारी प्रसाद कुशवाहा को नौतन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है। आरोपी पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर गुरुवार की सुबह नौतन पुलिस ने किया। नौतन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध कांड अंकित कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष भिखारी प्रसाद कुशवाहा व प्रबंधक के विरुद्ध 68 लख रुपए गबन करने का मामला दर्ज कराया। वरीय पदाधिकारी के आदेश पर छापामारी कर गवन के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।