Sat. Sep 13th, 2025
आर्यों, वैदिक धर्म संस्कृति को बचाना चाहते हो, बेटियों को संस्कार दो: आचार्य सच्चिदानंद
APNI BAT
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के अनुमंडलीय शहर नरकटियागंज स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित सप्तदिवासीय विश्व कल्याण महायज्ञ रात्रीकालीन प्रवचन के साथ सम्पन्न हुआ। महायज्ञ के अंतिम सत्र को सम्बोधित करते हुए जयपुर के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान आचार्य सचिदानंद ने कहा कि सनातन वैदिक संस्कृति को समाप्त करने के लिए चतुर्दिक विदेशी षडयंत्र किया जा रहा है। हमे अपनी सनातन वैदिक संस्कृति के गौरव को अक्षुण्ण रखना है तो अपने रिश्ते मुख्यतः बेटियों को बचाना होगा। विधर्मियो की कुदृष्टि सर्वाधिक उन्ही पर है। हमारी संख्या कम होती जा रही है, संयुक्त परिवार खत्म होते जा रहे है हमारे संस्कृति व संस्कृत, भाषा, गुरु परंपरा समाप्त होती जा रही है।  हमारे वेद शास्त्र ही नहीं बचेंगे तो संस्कृति को कौन बचाएगा। वर्तमान परिवेश की आवश्यकता है कि बच्चो को संस्कार युक्त धार्मिक शिक्षा। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी, धर्ममूल को जाने, धर्म जागृति, धर्म के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न हो। तभी हमारा अस्तित्व बचेगा। अतएव अपनी संकृति के प्रति समर्पण करना सीखो।
महायज्ञ में सुप्रसिद्ध भजनोंपदेशिका अंबाला की श्वेता अर्या ने राष्ट्र भक्ति के साथ वैदिक समर्पणभाव युक्त भजन प्रस्तुत किया। उनके रंग दे बसंती चोला की प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। लखनऊ की विदुषी डॉ निष्ठा विद्यालंकार के  विचारों ने वैदिक संस्कृति व धर्म के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न किया। मेरठ के संदीप आर्य गिल के भजनोंपदेश पर श्रोता भक्तिसागर में  गोता लगाते रहे।
महायज्ञ में लंगर की व्यवस्था देवपाल आर्य ने किया। देवपाल आर्य ने दिवंगत पिता महादेव प्रसाद आर्य की स्मृति याद में दिया जाने वाला पुरस्कार महंत प्रसाद आर्य को 5100 रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उपर्युक्त पुरस्कार आचार्य सच्चिदानंद ने महंथ प्रसाद आर्य को प्रदान किया। विधायक रश्मि वर्मा ने घोषणा किया कि वैदिक सनातन पुरोधा ‘विश्वनाथ प्रसाद बीए’ की जयंती मनाई जाएगी।
विश्व कल्याण महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा, नगर परिषद के सभापति रीना देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश अग्रवाल बगहा, अधिसूचित क्षेत्र समिति नरकटियागंज के तत्कालीन उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद अखिलेश राज, रेणु राज, वार्ड पार्षद ललिता देवी, पूर्व प्रधान कैलाश राऊत आर्य, प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, मंत्री राजेश प्रसाद आर्य, पुजारी प्रसाद आर्य, अमरेश कुमार आर्य, पुरोहित सुधीर आर्य, सुमन आर्य, मुना कुमार आर्य, गुडु कुमार आर्य, रवि रंजन आर्य, वरिष्ठ मंत्री वशिष्ट प्रसाद आर्य, प्रभु प्रसाद आर्य, पुजारी प्रसाद, शत्रुघ्न सिंह, मुख्य पुरोहित पण्डित रामायण शर्मा आर्य, प्रेम शंकर प्रसाद आर्य, अटल भारती, रवीसिंह, प्रशांत आर्य, विवेक आर्य, अनील कुमार उर्फ़ बड़ेलाल गुप्ता, संतोष प्रसाद, देव प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply