Tue. Jul 1st, 2025
बेतिया : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्याक मोर्चा ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्याक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निजी कक्ष में अल्पसंख्यक मोर्चा के वर्तमान जिलाध्यक्ष रौनक हुसैन ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण किया। भाजपा नेता अब्दुर्रहमान ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई देश के लिए योग्यतम पुरुष में एक रहे तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रौनक हुसैन ने अटल बिहारी वाजपेई को कार्यकर्ताओं का आइकन बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व से काफी कुछ सीखते हैं, उनके जीवन से सीख मिलती रही। मैनुद्दीन आलम ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई देश के लिए समर्पित प्रधानमंत्री रहे, उन्होंने भारत के परमाणु मिशन को आगे बढ़ाया। उनकी जयंती पर मौजुद मृत्युंजय अंसारी, तौकीर आलम, नोमान आलम, खुर्शीद आलम, शाहिद व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply