Thu. Sep 19th, 2024

बेतिया: सभी धर्म के लोगों को लिए सम भाव रखने वाले नीतीश कुमार एक मात्र मुख्यमंत्री हैं। अभी तक की सबसे अच्छी सरकार नीतीश कुमार की है। उपर्युक्त विचार शनिवार को विशुनपुरवा पोखरा परिसर में आयोजित आमसभा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।मंत्री श्री कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षों में एक करोड़ से अधिक बेघरों को मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत घर बनवाया जाएगा। नीतीश कुमार ही एक ऐसे सीएम हैं, जो जात पात की राजनीति नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल जाति के नाम पर लोगों का ध्यान भटका कर अपना स्वार्थ साधने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे। यदि केंद्र सरकार बिहार को विशेष दर्जा देती है तो राज्य में और चौमुखी विकास दिखेगी। केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि बिहार बहुत अधिक विकास करे। उन्होंने कहा कि पास करने बच्चों को सरकार प्रोत्साहन राशि देती है। इधर वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार से अच्छी कोई सरकार न हुई, ना होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश बिहार में विकास का बाहर बहा रहे हैं। एमएलसी भीष्म सहनी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया और प्रखंड प्रमुख के मांगों का समर्थन किया है। प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने किसानों के गन्ना के मूल्य को बढ़ाने की मांग किया। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी हो सके। पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने क्षेत्रों में विकास पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन अनील कुमार ने किया। इस अवसर पर राजद के मुंशी ठाकुर, चित्रसेन द्विवेदी, एकरामुल हक, असलम खां हक्की, बीडीसी हरि शर्मा, प्रखंड के सभी मुखिया,पार्टी के कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply