
किशनगंज: किशनगंज जिला मुख्यालय मोतीबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोतीबाग में दिनांक 22.12.2023 को रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशनगंज मारवाड़ी महाविद्यालय के गणित के विभागाध्यक्ष डॉ देवाशीष डांगर, प्राचार्य नागेंद्र कुमार तिवारी, मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अरविंद एवं संजय, कोषाध्यक्ष श्रीनाथून प्रसाद, छात्रावास अधीक्षक अजीत कुमार शर्मा, कार्यक्रम प्रमुख नीरज सिन्हा ने संयुक्त रूप से रामानुजन की तैलचित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ।

इस अवसर पर आयोजित गणित मेला में भाषण प्रतियोगिता, मॉडल, प्रदर्शनी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से भैया बहन द्वारा फूड स्टॉल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा देवाशीष डांगर ने रामानुजन के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को भैया बहन के बीच रखा। इसमें उन्होंने संख्या सिद्धांत ,प्रमेय की उपादेयता पर रामानुजन की दृष्टिकोण की भी चर्चा की। प्राचार्य नागेंद्र कुमार तिवारी ने गणित मेले की उपादेयता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि रामानुजन बाल्य काल में सामान्य बच्चों से भिन्न रहे।
3 वर्ष तक बोलना भी प्रारंभ नहीं किए, लेकिन बाद के समय में अपने गणितीय ज्ञान से लोगों को प्रभावित करने का कार्य किया।

विदित हो कि रामानुजन जयंती के अवसर पर भारत सरकार ने 2012 ई से इस तिथि को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में यहां की आचार्यों में मुख्य रूप से प्रभारी प्रियंवदा त्रिपाठी, मिल्की दास, समर्पित कार्यकर्ता सुजीत साह, कु. प्रगति सिंह, कैलाश, मेनका कुमारी, शिवांगी, नंदिनी बसाक का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम को विविधता प्रदान करने का कार्य विद्यालय के गणिताचार्य श्री नीरज सिन्हा जी ने मंच संचालन का कार्य किया। उच्च विद्यालय खंड में इस अवसर पर गणित क्विज, वैदिक गणित, पहाड़ा आदि की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार ठाकुर के निर्देशन में सारे आचार्यों ने अपनी महती भूमिका निभाई। जिसमें मुख्य रूप से शशिकांत, रमेश चंद्र तिवारी, राम बालक प्रसाद, प्रकाश झा, अमित जायसवाल की भूमिका प्रशंसनीय रही। अंत में विजेता भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त बातों की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी कुमार अभिषेक ने दी।

Post Views: 159