Thu. Nov 20th, 2025

पश्चिम चम्पारण जिला के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर द्वारा चयनित 10 लखपति कृषकों में से 2 युवा किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली ने “मिलिनेयर फार्मर ऑफ इंडिया” सम्मान से पुरस्कृत किया है। इन चयनित कृषकों के कृषि में नवोन्मेषण के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सत्थाशिवम ने  उपर्युक्त सम्मान प्रदान किया। चयनित कृषकों में मझौलिया प्रखंड के  करमवा गांव से आर्यन कुमार तथा नौतन प्रखंड के बैकुंठवा गांव से शहंशाह नय्यर को ये अवार्ड दिया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवम् प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि उपर्युक्त सम्मान न सिर्फ इन किसानों के लिए बल्कि पूरे पश्चिम चम्पारण जिला के लिए हर्ष और उल्लास का विषय है। यह अन्य कृषकों तथा युवाओं को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply