Mon. Sep 16th, 2024

 

कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट एनजीटी में दर्ज कराया जाएगा मामला,पत्थर कारोबारियों में मचा हड़कंप

साहिबगंज/राँची: झारखण्ड के साहिबगंज जिला के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री झारखंड, खान सचिव झारखंड, सदस्य सचिव सिया झारखंड, खान-निदेशक झारखंड, उप-निदेशक खान दुमका, अध्यक्ष व सदस्य सचिव झारखंड राज्य प्रदुषण नियंत्रण पर्षद, मुख्य कारखाना निरीक्षक झारखंड, जिला के डीसी व ज़िला के खनन पदाधिकारी से ज़िला के सकरीगली में हाल ही में प्रदुषण बोर्ड ने 19 स्टोन क्रशर व एक खनन पट्टा को सीटीओ निर्गत किया है।

जिसे तुरंत रद्द करने की मांग किया गया है। अरशद ने इन सभी को निर्गत डीलर्स लाइसेंस,फैक्ट्री लाईसेंस व ईसी को भी रद्द करने की मांग की है.अरशद ने बताया कि प्रदुषण बोर्ड व खनन कार्यालय के भ्रष्ट पदाधिकारियों ने क्रशर माईंसधारियो के साथ बड़े पैमाने पर सांठ गांठ व लेन देन कर एनजीटी द्वारा पारित आदेशों का खुला उल्लंघन व अवमानना कर सकरीगली में रेवड़ी की तरह सीटीओ बांटा है। अरशद ने प्रदुषण बोर्ड व खनन कार्यालय के वैसे भ्रष्ट पदाधिकारियों पर भी कड़ी से कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने एनजीटी के आदेशों का खुल्लम खुल्ला घोर उल्लंघन व अवमानना कर रेवड़ी की तरह सीटीओ बांट कर वन पर्यावरण,जीव-जंतु को भारी पैमाने पर क्षति पहुंचाने व वृहत पैमाने पर प्रदुषण फैलाने का काम किया है, जबकि प्रदुषण बोर्ड ने जिन लोगों को सीटीओ निर्गत किया है, उसमें कई ईडी व सीबीआई के राडार पर चल रहे हैं, तो कुछ का मामला खान आयुक्त व डीसी कोर्ट में लंबित है, कुछ पर प्रदुषण बोर्ड ने पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का दण्ड भी लगाया है, कुछ पर तो अवैध खनन भंडारण व परिवहन को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

इसके बावजूद धड़ल्ले से सीटीओ व डीलर्स लाइसेंस देना प्रदुषण बोर्ड व खनन विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। अरशद ने कहा है कि अगर सरकार व जनहित में सकरीगली में निर्गत सभी सीटीओ,डीलर्स लाइसेंस,फैक्ट्री लाईसेंस व ईसी को रद्द नहीं किया गया तो सम्बंधित पदाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पुरे मामले को हाईकोर्ट व एनजीटी के संज्ञान में लाया जाएगा। अरशद के इस पहल से पत्थर माफिया, कारोबारी व भ्रष्ट सरकारी पदाधिकारी उहापोह की स्थिति में (हड़कंप मच गया) है। जिनका सीटीओ रद्द करने की मांग अरशद ने किया है उनमें मुख्यतः 1.विकास स्टोन वर्क्स, 2.आदित्य स्टोन वर्क्स, 3.शीतला स्टोन वर्क्स, 4.बलराम स्टोन वर्क्स, 5.अमित स्टोन वर्क्स, 6.अर्जुन स्टोन वर्क्स, 7.प्रिया स्टोन वर्क्स, 8.लक्ष्मी स्टोन वर्क्स, 9.जीआरजी स्टोन वर्क्स, 10.एपेक्स स्टोन वर्क्स, 11.मदनकांत स्टोन वर्क्स, 12.शिव स्टोन वर्क्स, 13.देव स्टोन वर्क्स, 14.विश्वनाथ वर्क्स, 15.सरस्वती स्टोन वर्क्स, 16.श्लोक स्टोन वर्क्स, 17.गोप स्टोन वर्क्स, 18.मदनकांत माईंस, 19.शीतला स्टोन वर्क्स हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply