Thu. Sep 19th, 2024

जन समसुनना और समाधान का प्रयास करना है,जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य : सूर्य प्रकाश

लौरिया सेआशीष पांडेय की रिपोर्ट

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्त ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप बेझिझक अपनी समस्या बताएं। इसके पूर्व एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, भूमि उप समाहर्ता कुमार प्रशांत, वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक, प्रखंड पंचायती पदाधिकारी सोनाली गुप्ता, पंचायत के मुखिया संजय पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बुधवार को गोबरौरा पंचायत के मटियरिया में आयोजित अनुमंडल स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने उपर्युक्त विचार व्यक्त किया। जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार संचालित योजनाएं धरातल पर पहुंच रही है या नहीं। आपकी कोई समस्याएं हैं और उसे नियम संगत कोई पदाधिकारी करने में कोताही तो नहीं बरत रहा है। प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने कहा कि पंचायत के ग्रामीणों से कहा कि पंचायत की समस्याओं के साथ आपकी भी कोई समस्या हो तो उसे पदाधिकारी से कहें और आवेदन दें। उन्होंने पंचायत में नदी कटाव की समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया। भूमि उप समाहर्ता कुमार प्रशांत ने जनता से अपील किया कि जमाबंदी को आधार से अवश्य लिंक करावें, जिससे जमाबंदी ऑन लाइन होने पर परिमार्जन में परेशानी नहीं होगी। पंचायत के मुखिया संजय पाठक ने कहा कि उनके पंचायत में अक्सर बाढ़ आता है और बाढ़ में बोलोर नदी अपना रास्ता बदलकर कई खेतों और घरों को काट देता है, जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसका कोई स्थाई समाधान होना चाहिए। अंत में एसडीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हर तरह का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम का ही मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार द्वारा जनहित में अनेकों कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका लाभ पंचायत के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंच रहा है कि नहीं । इसकी जानकारी लेने और आपसे रूबरू होने के लिए आए हैं। जन संवाद कार्यक्रम में शामिल जनप्रितिधियों में मनोहर तिवारी, सुरेंद्र राम, तेज नारायणं साह, अरविंद मिश्र, प्रद्युमन पाठक सहित सैकड़ों ग्रामीण सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपने विभागों से सरकार संचालित जनसुविधाओं की जानकारी दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply