Thu. Sep 19th, 2024

 


बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 में आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आमसभा अयोजित की गई। आंगनबाड़ी सेविका का चयन के लिए आमसभा में सम्बंधित पदाधिकारियों व आवास सहायक पर्यवेक्षक ने  चयनित सेविका को चयन पत्र दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पिपरहिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 में वार्ड सभा का आयोजन कर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 के लिए सेविका का चयन किया गया। महिला मर्यवेक्षिका भारती कुमारी, आवास सहायक पर्यवेक्षक अनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से पूजा कुमारी को योग्यता के आधार पर सेविका पद के लिए चुनने का प्रस्ताव आया। आमसभा के दौरान मुखिया पति स्यामसुंदर प्रसाद, उप मुखिया सह वार्ड सदस्य जयप्रकाश कुमार, अखिलेश प्रसाद, साहेब गुप्ता, सिपाही लाल प्रसाद, भरत प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply