Mon. Mar 30th, 2026

 

पत्रकार आयोग के गठन की माँग

 

अमरकंटक/पटना :  मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत ऐतिहासिक स्थल अमरकंटक मैकाल पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। यह विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं का मिलन स्थल भी है। अमरकंटक की पावन भूमि से नर्मदा, सोन और जोहिला नदी का उद्गम स्थल है। अमरकंटक मुख्यतः नर्मदा नदी के उद्गम के लिए प्रसिद्ध है। अमरकंटक की पावन धरा पर स्थित कल्याण सेवा आश्रम के सभागार में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ( आईएफडब्ल्यूजे) का 144 वाँ  अधिवेशन का श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलन उपरांत सरस्वती वंदना से किया गया। अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में जैन मुनि हिमाद्री ने अभिव्यक्ति में नर्मदा पुराण की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ 88 हजार ऋषि मुनि ने वर्षो तक यज्ञ किया। सत्यनारायण पूजन के प्रारंभ और अन्त में देवाखण्ड उल्लिखित है। यह भूमि कल्याण दास की तपोभूमि और नर्मदा नदी की उद्गम स्थली है। उन्होंने अधिवेशन में पधारे सभी पत्रकार का अभिनन्दन किया। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक फून्दे लाल सिंह ने सभी राज्य से पधारे पत्रकारों का स्वागत किया। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के जीविकोपार्जन, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, मीडिया काउंसिल  के गठन की मांग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समर्पित करने का आश्वासन दिया। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने मीडिया काउंसिल के गठन, पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिमान्य पत्रकारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता समाप्त करने और पत्रकारों के पेंशन योजना को सरल बनाने का प्रस्ताव दिया। जिसे सर्वसम्मति व करतल ध्वनि पारित किया। यह भी निर्णय लिया कि इस प्रस्ताव को सभी राज्य के सांसद और विधायक के माध्यम से इसे प्रधानमंत्री कार्यालय को  प्रेषित कराएँगे। इसके साथ ही इस समस्या को लोकसभा और विधानसभा में उठवाने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन मंच की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवधेश भार्गव और मध्यप्रदेश के अध्यक्ष, उपेन्द्र गौतम ने किया। समारोह को संबोधित करने वालों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एस एन श्याम (बिहार) गुलबहार गौरी (उत्तराखंड), रमेश गांधी (राजस्थान), इरसाद खान बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के  प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार (बिहार) हितेश मालंकर (महाराष्ट्र), भरत बेतकेकर (गोवा), दीपक तलवड़े (महाराष्ट्र) सुलोचना (उत्तराखंड), स्वामी जगदीशानन्द, विनोद कारके  जी,  अमरकंटक के राहुल सिंह राणा और अरविन्द द्ववेदी ने समारोह को संबोधित किया। बिहार से आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह बिहार प्रदेश मेंस यूनियन के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार शर्मा, भोला प्रसाद के अतिरिक्त राकेश दत्त मिश्र, रमेश चौबे, आर्यन कुमार सिन्हा शामिल रहे। आईएफडब्लूजे के सभी पदाधिकारी व सदस्य को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

 

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply