Thu. Mar 19th, 2026

 

रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट व तत्सत् सेवा संस्थान द्वारा “नारी अस्तित्व सम्मान समारोह” में समाज की 70 प्रेरक महिला विभूतियों का भव्य अभिनंदन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बच्चों के प्रेरणादायक नाटक ने बांधा शमां(अभय श्रीवास्तव की टीम)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में ‘रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट’ एवं ‘तत्सत सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में हजरतगंज स्थित उद्यान भवन सभागार में ‘नारी अस्तित्व सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। “अस्तित्व की पहचान,राष्ट्र का स्वाभिमान” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 70 महिलाओं और विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक छटा और बाल अभिनय
इस समारोह का आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। नन्हे कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना पर आधारित एक लघु नाटक की प्रस्तुति की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावुक करने के साथ-साथ जागरूक भी किया। बच्चों के इस अभिनय की मुख्य अतिथि डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने मुक्तकंठ प्रशंसा किया ।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शुचिता चतुर्वेदी (सदस्य,राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण सिंह जादौन (निदेशक, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ), डॉ. जी.पी. गुप्ता (निदेशक, स्वास्थ्य भवन), सुधा (डिस्ट्रिक्ट जज, लोक अदालत रायबरेली) और स्वाति गुप्ता (अपर निदेशक, पंचायती राज, उ.प्र.), सुरेन्द्र सिंह चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
समाज की कर्मठ महिलाओं का सम्मान
इस समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने धरातल पर कार्य कर समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है। जिसमें लखनऊ सीतापुर की अनीता सिंह, वंदना श्रीवास्तव, स्नेहिल श्रीवास्तव, कविता सिंह, शालिनी मिश्रा, सोनी शर्मा, अद्विका, अंकिता चौधरी, शिवांगी प्रमुख कर्मनिष्ठ महिलाओं का डॉ. अनुराधा मणि शुक्ला (मोटा अनाज उद्यमी), जया श्रीवास्तव (लोक गायिका), मधुमिता (प्रिंसिपल), वन्दना (नृत्यांगना), सीमा सिंह चौहान, सपना गुप्ता, शालिनी मिश्रा , आरती गुप्ता, अद्विका, अंकिता, कविता और अर्चना शुक्ला (पत्रकार) सहित कुल 70 विभूतियों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।
आयोजन की सफलता
कार्यक्रम की आयोजक कोमल मद्धेशिया (संस्थापक, रोशनी एक उम्मीद) ने सभी का स्वागत करते हुए ट्रस्ट के प्रयासों पर प्रकाश डाला और संस्था की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल 75 जिलों में जो जरूरतमंद महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं उसकी जानकारी भी दी । संयोजक अभय श्रीवास्तव (अध्यक्ष, ततसत् सेवा संस्थान) ने आभार व्यक्त किया। अंत में दिनेश गुप्ता, उमाकांत, ऋषभ, रवींद्र अजनवी, सुशील, रुचि शुक्ला और अंकित साहू के सहयोग की प्रशंसा गई।

 

 

प्रस्तुति: मिहिर कुमार शिकारी

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply