Mon. Mar 9th, 2026

बिहार राज्य, वोकेशनल कर्मचारी / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी / संविदा कर्मचारी / आउटसोर्सिंग कर्मचारी, महासंघ का पाँच सदस्यीय शिष्टमण्डल राज्यपाल बिहार से शिष्टाचार भेंट करेगा

apnibaat.org
बेतिया : बिहार के नये राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए, प्रशासनिक व सामरिक अनुभव से बिहार को नई दिशा मिलेगी। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय बिहार राज्य, वोकेशनल कर्मचारी / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी / संविदा कर्मचारी / आउटसोर्सिंग कर्मचारी, महासंघ का पाँच सदस्यीय शिष्टमण्डल एक शिष्टाचार भेंट करने को पत्रांक युएमबीआर-21/2025-2026 दिनांक 08 मार्च 2026 राज्यपाल बिहार को प्रेषित किया गया है। संघ की संरक्षक पूर्व विधायक रश्मि वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया है कि राजयपाल बिहार संघ को अपने व्यस्त कार्यक्रम में समय प्रदान कर संघ की समस्या से अवगत कराने को समय अवश्य निकालेंगे। संघ के सचिव उज्जवल कुमार के अनुसार राज्यपाल से भेंट के लिए संघ के प्रतिनिधिमण्डल में रश्मि वर्मा संरक्षक सह पूर्व विधायक नरकटियागंज, पश्चिम चम्पारण, रवि शंकर प्रदेश अध्यक्ष, उज्जवल कुमार प्रदेश सचिव, राजा बाबू प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं मीना प्रदेश संयुक्त सचिव शामिल रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार के 43 वें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान ग्रहण किया है। श्री खान विगत 2 जनवरी 2025 को बिहार के राज्यपाल बनाये गए। जनरल हसनैन भारतीय सेना के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और रणनीतिकार के रुप में राष्ट्र को अपनी सेवा समर्पित कर चुके हैं। उपर्युक्त जानकारी निवर्तमान विधायक रश्मि वर्मा ने राष्ट्रीय खबर को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed