Sat. Mar 7th, 2026

नरकटियागंज में असामाजिक तत्वों का बढ़ा मनोबल, होटल में तोड़फोड़ की घटना को दिया अंज़ाम, होटल संचालक ने लगाया रंगदारी का आरोप

apnibaat.org
नरकटियागंज : नगर परिषद नरकटियागंज के पिपरा-दिउलिया में स्थित एक होटल में शनिवार को कुछ अतिवादियों ने तोड़फोड़ की घटना को अंज़ाम दिया है। इस घटना में होटल के काँच और अन्य सामान को भारी क्षति पहुंची है। होटल संचालक के अनुसार घटना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने की शिकायत के अनुसार पकड़ी ढाला थाना शिकारपुर निवासी रवि कुमार ने शनिवार को शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। उन्होंने पिपरा-दिउलिया निवासी नूरजमा और सोफवा निवासी अब्दुल नामक युवक समेत अन्य को आरोपी बनाया है। उन्होंने रुपये नहीं दिया और माँगने पर तोड़फोड़ किया गया, रवि कुमार होटल में प्रबंधन का काम देखते हैं। उनके आरोप के अनुसार, अब्दुल नामक युवक होटल पहुंचा और 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। उसने धमकी दिया कि यदि होटल चलाना है तो मांगी गई रकम चुपचाप दे दो। इतना ही नहीं जब भी कोई कमरा बुक करें, उसे बिना शर्त देना होगा। पुलिस को दिए आवेदन में रवि कुमार ने बताया है कि अब्दुल और नूरजमा नामक युवक अपने अन्य साथियों के साथ होटल में आया और कुछ देर तक तोड़फोड़ किया। उन्होंने जाते हुए रवि को जान से मारने की धमकी भी दिया। रवि कुमार ने आवेदन में चर्चा किया है कि होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में इस घटना का पूरा विवरण है, जिसे कभी उपलब्ध कराया जा सकता है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह के अनुसार आवेदन मिल गया है, कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply