बेतिया: पश्चिम चम्पारण के नौतन प्रखंड के गहरी कोठी निवासी, किसान एवं कुशवाहा समाज के समाजिक कार्यकर्ता पुण्य देव प्रसाद को मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं बिहार के भविष्य युवा नेता निशिकांत कुमार से विधान पार्षद बनाने की माँग मोतिहारी, शिवहर, बेतिया तथा मुज्जफपुर के मौर्य वंशियों ने किया है। बताया गया है कि राजनीति में मौर्य वंशी तो बहुत हैं, लेकिन किसान वर्ग से एक समाजिक कार्यकर्ता को स्थान देकर बिहार के मुखिया इस समाज को और गौरवान्वित करने का कार्य करें। मांग करने वालों में डॉ एक मौर्य, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, उद्धव सिंह, इकबाल सिंह कुशवाहा, शिवजी प्रसाद, ध्रुव प्रसाद महतो, जय प्रकाश सिंह, नारायण महतो,विजय प्रसाद, अशोक प्रसाद, ओमकार सिन्हा, ई प्रकाश कुमार, ओम प्रकाश सिंह मुख्य हैं।