रविशंकर प्रदेश अध्यक्ष और उज्जवल कुमार प्रदेश सचिव निर्वाचित, निवर्तमान विधायक रश्मि वर्मा बनी पुनः संरक्षक

पटना : बिहार प्रदेश के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में कार्यरत वोकेशनल कर्मचारी/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/संविदा कर्मचारी/आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने एक नया संगठन का निर्माण किया है। नया संगठन ‘विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय बिहार राज्य, वोकेशनल/दैनिक वेतन भोगी/संविदा/आउटसोर्सिंग, कर्मचारी महासंघ बिहार’ बनाया गया है। उपर्युक्त संघ का चुनाव सलाहकार समिति/चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. अमित कुमार के साथ अन्य अतिथिगण के समक्ष सम्पन्न हुआ। जिसमे बिहार प्रदेश एवं प्रक्षेत्रीय स्तर पर संगठन के पदाधिकारिगण का चुनाव कराया गया। बिहार प्रदेश में निर्वाचित पदाधिकारियों में रश्मि वर्मा संरक्षक, निवर्तमान विधायक नरकटियागंज, रवि शंकर-प्रदेश अध्यक्ष, उज्जवल कुमार – प्रदेश सचिव, रोहित कुमार पटेल – प्रदेश उपाध्यक्ष, रजनीश कुमार – प्रदेश उपाध्यक्ष, राजा बाबू – प्रदेश कोषाध्यक्ष, मीना कुमारी प्रदेश संयुक्त सचिव, सावन कुमार – प्रदेश संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।
पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय से निर्वाचित प्रक्षेत्रीय निर्वाचित पदाधिकारियों में अजय प्रकाश प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष,अवनीत कुमार भूषण प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. दीननाथ पाठक – प्रक्षेत्रीय मंत्री, बरिश कुमार – प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, विकाश कुमार – प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री,अमित कुमार – प्रक्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बने। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय बिहार राज्य, वोकेशनल/ दैनिक वेतन भोगी/संविदा/आउटसोर्सिंग, कर्मचारी महासंघ, बिहार के बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा से निर्वाचित प्रक्षेत्रीय निर्वाचित पदाधिकारियों में ज्योतिथ कुमार – प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष, ज्योतिष कुमार – प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष, प्रणव कुमार – प्रक्षेत्रीय मंत्री, आशोक मुखिया – प्रक्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, रणवीर कुमार – प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री हैं। तिलका मांझी विश्वविद्यालय से निर्वाचित प्रक्षेत्रीय निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. मृत्युंजय कुमार मनीष प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष, श्रवण कुमार – प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मो. शाहनवाज अली प्रक्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, डॉ. हरीश कुमार – प्रक्षेत्रीय मंत्री, डॉ. पंकज कुमार प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री है। बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के लिए निर्वाचित प्रक्षेत्रीय निर्वाचित पदाधिकारियों में संजीव कुमार राय – प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष, दीपक कुमार प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार – प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार – प्रक्षेत्रीय मंत्री, गणेश कुमार – प्रक्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, सकल देव कुमार प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, सुबाष कुमार ठाकुर – प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री का नाम शुमार है।
Post Views: 2
