apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन चित्रांश समाज के अगुआ राकेश शरण उर्फ़ पुन्नू ने किया। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग शामिल होकर सर्वप्रथम चित्रगुप्त महाराज को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रगुप्त पूजा समिति के सचिव राकेश शरण श्रीवास्तव उर्फ़ पुन्नू ने किया। उन्होंने बताया कि यह होली मिलन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जहां समाज के लोग होली के पूर्व उपस्थित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं तथा सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
बुराई पर अच्छाई की जीत होली का उत्सव संदेश देता है, कि सभी एक दूसरे का सम्मान करें और अपने रंग में रंग दें। उन्होंने बताया कि समाज के प्रयास से चित्रगुप्त धाम का अप्रत्याशित विकास हुआ है। जहां नवग्रह के मंदिर, शनि देव, महाबली हनुमान का मंदिर स्थापित कराया गया है। समाज के सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रहती है। शनिवार को दिन शनि मंदिर और मंगलवार को महाबली हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने सैकड़ो लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रयास से समाज के लिए मासिक पूजा, भाई भोज का आयोजन किया जाता है। होली के पूर्व रंग गुलाल लगाने के बहाने समाज एक दूसरे को जानने का यह बहुत बड़ा अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि अतिशीघ्र चित्रगुप्त महाराज मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।