
apnibaat.org/अनमोल कुमार
पटना: वाणिज्य महाविद्यालय ( बर्ष 1980-84) पटना विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती सहपाठियों का रंगारंग होली मिलन समारोह राजधानी के बन्दर बगीचा स्थित होटल रीजेन्टा इन (कपिल इलेवन) में आयोजित किया गया। वाणिज्य महाविद्यालय संगठन समिति द्वारा 27 मार्च 26 की संध्या में आयोजित समारोह में लोग झुम उठें। सभी ने रंग गुलाल गीत संगीत और नत्य का खूब आनन्द लिया। समारोह में होली गीत – संगीत और हुड़दंग का भी आयोजन किया गया है। रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंग बरसे….होली खेले रघुबीरा अवध में…… किनका के हाथ कनक पिचकारी, किनका के हाथ अबीर झोली…….राम के हाथ कनक पिचकारी, सीता के हाथ कबीर झोली……। रंग डालो श्याम खेले होली…….। गोविन्दा आला रे आला……। इस अवसर पर दिघवारा (चपड़ा) के होली टीम ने होली गीत गाकर लोगों को ओतप्रोत कर दिया, जिसे सुनकर सभी साथ साथ झूम उठें।
इसके साथ सुरुचिपूर्ण, स्वादिष्ट व्यंजन और प्रीति भोज का शानदार आयोजन किया गया।
साथ ही ठण्ढई शर्बत पीकर झुम उठें बैचमेट, आयोजक समिति की सहभागिता महत्वपूर्ण रही ।
