Fri. Feb 27th, 2026

पटना में भूकंप का मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था का प्रशासनिक प्रदर्शन में कर्मियों का जलवा
apnibaat.org
पटना : प्राकृतिक आपदा के समय भूकंप के प्रभाव से जन मानस के बचाव को राजधानी पटना में भूकंप से बचाव का “मॉक ड्रिल” सम्पन्न हुआ। मॉक ड्रिल में राजधानी पटना के कुल 7 स्थान पर राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, एन डी आर एफ , एस डी आर एफ ,बिहार पुलिस, सिविल डिफेंस, इंडियन आर्मी, एनसीसी और वायु सेना के जवानों ने भूकंप से प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव के माध्यम से भूकंप में प्रभावित जनों को आवश्यक सहायता, सहयोग और सुरक्षा मुहैया कराया। इसका आयोजन बिहार सरकार के बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने किया। मॉक ड्रिल पटना के कुल सात स्थानों पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान रहा। गांधी मैदान के कंट्रोल रूम में भूकंप की सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड, बिहार पुलिस, सिविल डिफेंस ,एनसीसी, एनडीआरफ की विभिन्न टुकड़ियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान, समाहरणालय परिसर, जेपी सेतु, सिटी सेंट्रल हॉल, बिस्कोमान टावर आईजीएमएस और जे डी विमेंस कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल में इन सात स्थान पर सिविल डिफेंस के कल 57 स्वयंसेवक एवं वार्डन तैनात किए गए थे। गांधी मैदान में तैनात सिविल डिफेंस के जवानों का नेतृत्व सिविल डिफेंस पटना के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने ग्रुप लीडर के रूप में किया। कुंदन कुमार को इस ग्रुप का डिप्टी ग्रुप लीडर बनाया गया। स्मॉल ड्रिल की विशेषता यह रही कि मॉक ड्रिल में भारतीय वायु सेना भी तैनात किये गये, वायु सेना के गरुड़ कमांडो की महिला जांबाज कमांडो भी किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए मार्क ड्रिल में कर्तव्य निर्वहन में दिखी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply