Thu. Feb 26th, 2026

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय आईएमसी की बैठक में वोकेशनल कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांग सम्बंधित पत्र सौंपा

apnibaat. org
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय आई.एम.सी. की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी.सी.राय ने की। उपर्युक्त बैठक में वोकेशनल कर्मचारी संघ के विभिन्न मांग सौंपा गया, प्रमुख मांग कोर्ट से आये, कर्मचारियों की सेवा समायोजन, एक विश्वविद्यालय एक नियम अंतर्गत जिस प्रकार विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी (जिनकी सेवा दस वर्ष पूरा हो चुकी है।) की तरह ग्रेड पे देने, किसी वोकेशनल कर्मचारी की मृत्यु होने पर अनुकंपा, विश्वविद्यालय आई.एम.सी. में कर्मचारी संघ का प्रतिनिधित्व। वोकेशनल कर्मचारियों को ईपीएफ भविष्य निधि का लाभ व अन्य सुविधा देना, किंतु इनके किसी भी मांगों पर विचार नहीं किया गया है। यह कहते हुए कि अगली बैठक में विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से कर्मचारी क्षुब्ध व आक्रोशित है। कर्मचारी संघ के किसी भी मांगों पर विचार नहीं किया जाना उचित नहीं, इसके विरुद्ध कर्मचारी संवैधानिक ढंग से आंदोलन के लिए बाध्य हो सकते है।इस सम्बंध में कर्मचारी संगठन के सचिव उज्ज्वल कुमार से वार्ता में बताया गया कि हमारे कर्मचारी विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों का निरंतर अनुपालन करते आ रहें है। विश्वविद्यालय के शीर्ष नेतृत्व/ पदाधिकारीगण को कर्मचारी संगठन की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए। केंद्र सरकार ने भारत में श्रम कानून लागू किया है, अब बिहार प्रदेश में नया न्यूनतम दर से श्रम कानून लागू करने सम्बंधी आदेश निर्गत है। जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन को अविलंब लागू करना चाहिए, जबकि एक विश्वविद्यालय एक नियम अंतर्गत ग्रेड पे नहीं दिया जा रहा है, विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को ग्रेड पे का भुगतान किया जा रहा है।उसी सेवा में कार्य करने वाले वोकेशनल कर्मचारियों को विश्वविद्यालय फिक्स मानदेय का भुगतान करता है, जो सरकार निर्धारित, नया न्यूनतम मजदूरी से अत्यल्प है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply