Wed. Feb 25th, 2026

भारत एवं नेपाल लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महा रक्तदान शिविर आयोजन किया

रक्सौल: भारत नेपाल सीमा स्थित रक्सौल व बीरगंज के संयुक्त तत्वाधान में मानवता सेवार्थ शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से मैत्री पुल (कस्टम हाउस के पास) एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं लायंस क्लब ऑफ बीरगंज क्यूरेटिव के संयुक्त तत्वावधान में सफल आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए बीरगंज मेयर राजेश मान सिंह ने बताया कि भारत नेपाल मैत्री पुल पर रक्सौल व बीरगंज के लायंस कल्ब के संयुक्त आयोजन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया है।इसके लिए उन्होने सभी सहभागी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने मुख्यतः बताया कि नेपाल के तरफ से जो मैत्री पुल के सौंदर्यीकरण का जो काम किया गया है। इसे निरंतर भविष्य में कायम रखना है। इस कार्य को अच्छा करने के लिए बीरगंज-रक्सौल की जनता के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्सौल व बीरगंज के इस ऐतिहासिक निर्णय प्रश्नसनीय और सलामी योग्य है। आप सभी लोगों से अपील है कि रक्तदान से बीमार लोगों की जान बचाया जा सकता हैं। इसलिए आप सभी लोगों से आग्रह है कि अपने स्वास्थ्य के दृष्टिगत छव महीने पर रक्तदान अवश्य करें। लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से ‘बेटी-रोटी’ का आत्मीय सम्बध है। इस संयुक्त रक्तदान शिविर के माध्यम से अब दोनों देशों के नागरिकों के बीच रक्त का रिश्ता भी जुड़ गया, जो आपसी भाईचारे और मानवीय एकता का प्रतीक बना। रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने इस रक्तदान शिविर की मुक्त कंठ से प्रशंसा किया एवं भविष्य में ऐसे प्रयास जो भारत नेपाल के सम्बन्धों को सशक्त बनाते रहने का आह्वाहन किया। बीरगंज के सीडीओ भोला दहाल ने भी मुक्त कंठ से कार्यक्रम की प्रशंसा किया। ग्रीन सिटी, बीरगंज के जयप्रकाश खेतान ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भारत-नेपाल मैत्री का सशक्त उदाहरण बताया। लायंस क्लब क्यूरेटिव, बीरगंज के अध्यक्ष लायन डॉ. नीरज सिंह ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है । पूर्व अंतराष्ट्रीय निदेशक लायन संजय खेतान,पूर्व जिलापाल लायन आर पी खेतान,पूर्व जिलापाल लायन रमेश अग्रवाल,पूर्व जिलापाल लायन डी एन अग्रवाल ने भी सफल रक्तदान कार्यक्रम की प्रशंसा की। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘रक्तदान महादान है’। रक्तदान कर हम असामयिक मृत्यु को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय सीमा पर तैनात एस एस बी के जावानों ने भी उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया। इस क्रम व अवसर पर ‘नेपाल सशस्त्र प्रहरी’, बीरगंज के अधीक्षक मोहन क्षेत्री, उपाधीक्षक विकास अधिकारी, सुष्मिता यादव (ग्रीन सिटी), अवर निबंधक रक्सौल आशीष अग्रवाल, लायन अमित कुमार, लायन गणेश धानोठिया, जोनल चेयरपर्सन लायन शम्भू प्रसाद चौरसिया, लायन नारायण रूंगटा, लायन पंकज बर्णवाल, लायन हरीश खत्री एवं लायन विजय महतो बीरगंज लायन नरोतम पाण्डेय, लायन प्रिया सिंह, लायन प्रभात आनंद सिंह, काली सेना प्रमुख पार्वती तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने भारत एवं नेपाल के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से उनके बढ़ चढ़ के भाग लेने के लिए धन्यवाद किया एवं इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने से भारत–नेपाल मैत्री सम्बन्धों को नया आयाम देने के लिए आभार प्रकट किया।भारत एवं नेपाल के प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया की भी उपस्थिति रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply