Wed. Feb 25th, 2026

बेतिया : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी की विचारधारा को आगे लेकर बढ़ते हैं। पार्टी के वर्कर को मान सम्मान मिले, जो पार्टी के विचारधारा को आगे लेकर बढ़ेगा उसे ही पार्टी की कमान दी जाएगी। उपर्युक्त विचार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम चम्पारण के ऑब्जर्बर नीलांशु चतुर्वेदी ने मंगलवार को कांग्रेस आश्रम में प्रेस वार्ता के क्रम में व्यक्त किया। आब्जर्वर के रुप में पहुंचे नीलांशु चतुर्वेदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के विचार को सुना। इस क्रम कई कार्यकर्ताओं ने पिछले विधान सभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देकर अन्य पार्टियों के सदस्यों को टिकट देने का आरोप लगाया। रुपये देकर टिकट लेने का भी आरोप कई लोगों ने लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेख कामरान ने किया, अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि पार्टी को टिकट देते समय अपने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, तभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ेगा, जबकि पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि पार्टी का डीएनए, जिसमें कार्य करता में है उसे ही जिम्मेदारी दी जाए, जबकि कार्यालय प्रभारी मोहम्मद हसन ने कहा कि पार्टी के विकास के लिए कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलना अतिआवश्यक है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी ने जिला में दो सीट जीती है। ऑब्जर्वर में ने बताया कि वह प्रखंड स्तर पर जाकर वन टू वन कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे उसके बाद यहां से रिपोर्ट सौंपेंगे। इस अवसर पर मंजू राम, अबुलैस हसन, ब्रह्मानंद पांडे, विकास दुबे, चंद्र प्रताप यादव व अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply