
पटना : महाशिवरात्री महोत्सव पर पटना सिटी में शोभायात्रा निकाली गई। महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर निकाला गया, देवादिदेव महादेव के भव्य शोभायात्रा को श्रीराम जन्मोत्सव समिति मच्छरहट्टा पटना सिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार चंद्रवंशी, विनय कुमार बिट्टू, शंकर कुमार मेहता, मीडिया प्रभारी बाबु भाई, मुन्ना सरकार, अजय यादव ने भव्य स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर महा शिवरात्री महोत्सव समिति की अध्यक्ष राजेश कुमार साह एवं समिति की सम्मानित पदाधिकारियों को श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने मोमेंटो,अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
भगवा दल, मन्नू लाल सपेरा, श्रीराम सनातन सेना, जय भारत बैंड, ओम कॉलोनी, नखास पिंड की झांकी, श्रीशंकर पंजाबी भांगड़ा, हिंदुस्तान बैंड, सरगम म्यूजिकल ग्रुप, को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के विनय कुमार बिट्टू, श्रवण कुमार चंद्रबंशी, शंकर कुमार मेहता, कीर्ति यादव, बाबु भाई, गौरब कुमार, अरविंद कुमार, राहुल कुमार, भरत चंद्रवंशी, आशीष चंद्रबंशी , गिरजा शंकर, आकाश निराला, सन्नी कुमार,शामिल हुए।
