बरहट स्थित प्रखण्ड कार्यालय को मलयपुर में स्थापित करने की गहरी साजिश : डॉ.उर्मिला ठाकुर
apnibaat.org
पटना : पिछड़ा/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अतिपिछड़ी जाति/अल्पसंख्यक, व अन्य कमजोर वर्ग को जमुई जिलान्तर्गत बरहट प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क तोड़ने की मंशा से प्रखण्ड कार्यालय को मलयपुर में शिफ्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बरहट में प्रखंड कार्यालय का 25 वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया। प्रशासानिक, भौगोलिक एवं सामाजिक संतुलन के दृष्टिकोण से यातायात की उत्तम एवं चौतरफा सम्पर्क सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्याय से वंचित एवं घनी गरीब आबादी के बीच बरहट प्रखंड मुख्यालय का चयन तत्कालीन सरकार ने सोंच-समझकर किया। उपर्युक्त विचार राजद विधान परिषद उर्मिला ठाकुर ने व्यक्त किया। राजद एमएलसी ने कहा कि बरहट प्रखंड मुख्यालय में इसके आस-पास बरहट थाना- सी. आर.पी.एफ. का जोनल कैम्प, सिंचाई विभाग का डाक बंगला, टाउन हॉल, विद्युत सब-स्टेशन तथा बी.आर.सी. सी.आर.सी. सहित अन्य कई सरकारी संस्थान एवं कार्यालय अवस्थित है। जिस कारण सामाजिक दृष्टिकोण से पिछड़ा एवं गरीब दलित-आदिवासी, अल्पसंख्यक, अत्यन्त पिछड़ी जाति तथा अन्य कमजोर जाति के आम आवाम को काफी वर्तमान समय मे काफी सुविधा है। उर्मिला ठाकुर ने कहा कि में वहां के ग्रामीणों द्वारा मेरे संज्ञान में मामला दिया है कि कुछ लोगों द्वारा साजिश कर मलयपुर स्थान पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, जहाँ दबंग एवं बिचौलियों के प्रभाव क्षेत्र होने के कारण सदियों से सामाजिक रूप से उपेक्षित एवं प्रताड़ित बड़ी आबादी पुनः उसी गिरफ्त में चला जायेगा तथा हमेशा उन गरीब लोगों में भय एवं तनाव व्याप्त होगा। बरहट में उपलब्ध जमीन तलाशने के बजाय आनन फानन में बरहट प्रखंड मुख्यालय हटाने की साजिश दुर्भाग्यपूर्ण है।
