Mon. Feb 2nd, 2026

 

रालोमो कार्यालय में डॉ श्री कृष्ण बाबू की पुण्य तिथि समारोह आयोजित

apnibaat. org

पटना: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्री कृष्ण बाबू के जीवनी से हम सबों को प्रेरणा लेनी चाहिए। वे सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किए। उक्त बाते आज रालोमो सुप्रीमों व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित डॉ श्रीकृष्ण बाबू के पुण्यतिथि समारोह में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस पुण्य तिथि समारोह में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, सुशील सिंह, रजनीश कुमार, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, रविश अन्ना, खुर्शीद अहमद, राजन कुमार स्वतंत्र, अंजली कुशवाहा, रियाजुद्दीन बख्खो, मुन्ना चौधरी निषाद, मोहन यादव समेत सैकड़ों नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपर्युक्त जानकारी राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार ने मीडिया को दिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply