जन जागरुकता ही एड्स के विरुद्ध जंग का सबसे बड़ा हथियार है: डॉ ए के तिवारी

शशि भूषण दुबे कंचनीय/पंकज कुमार
प्रयागराज(उत्तर प्रदेश): विश्व एड्स दिवस पर प्रयागराज में दिनांक 1 दिसंबर 2025 सोमवार को भव्य जागरुकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की पहल पर बड़ी संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ व विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता का निर्वहन किया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एचआईवी संक्रमण (एड्स) के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करना है। सीएमओ डॉ एके तिवारी के आह्वान पर शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने इस जागरण रुकता रैली में शामिल हुए। छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लिए दिखे। उनकी तख्तियों पर एड्स से बचाव रोकथाम और संक्रमितों के साथ समान व्यवहार करने के संदेश लिखा पाया गया। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रयागराज डॉ ए. के. तिवारी एवं जिला क्षय रोग पदाधिकारी/ जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी प्रयागराज डॉ हेमंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरुकता रैली सुभाष चंद्र बोस चौराहे से शुरू होकर हनुमान मंदिर तक गई। हनुमान मंदिर से पुनः सुभाष चौराहे पर आकर समाप्त हुई। इस महत्वपूर्ण जन जागरूकता आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया। रैली के पूरे मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस कर्मियों ने रैली को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवी एड्स के विरुद्ध जंग में में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने सभी नागरिकों से एचआईवी एड्स के बारे में सही जानकारी रखने और संक्रमित लोगों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव न करने की अपील की।इस अवसर पर डॉ रोहित पांडेय, डॉ संजय कश्यप, आलोक वर्मा, नागेंद्र मनी मिश्रा, डॉ विकाश चंद्र मिश्रा, राकेश लाल, अनिल सिंह धीरज त्रिपाठी, राज कुमार शुक्ला, कार्तिकेय त्रिपाठी, दीपू त्रिपाठी, संदीप दास, हर्स तनुजा, बिंदु शुक्ला, शकुंतला शर्मा, रिचा तिवारी, जितेंद्र दुबे, देवकी नन्दन, सीमा जायसवाल, ज्योति जायसवाल, सुधा,नीलम शुक्ला, अर्चना शुक्ला,दिनेश, प्रवीण कुमार, विशाल छारि, राजेश, धीरज अग्रवाल, गुड़िया, आशीष, मोनिका, आयुष, जमुना यादव, रवि शंकर, सुशील कुमार जिले के समस्त एड्स नियंत्रण पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ टी आई एन जी ओ के कर्मचारी उपस्थित रहे।
