Sun. Jan 25th, 2026

 

apnibaat.org
पटना: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश परिसर के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने किया। उन्होंने संस्थान के सभी वैज्ञानिक, पदाधिकारी एवं कर्मचारी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के प्रति निष्ठा, सशक्त लोकतंत्र तथा कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।
डॉ. उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज ही नहीं, बल्कि भारत के समृद्ध लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व का जीवंत संकल्प है। उन्होंने सभी से संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों का पालन करने, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव को अपने कार्यस्थल पर अपनाने का आह्वान किया।
अपराह्न में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में अपराह्न में संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आईएआरआई पटना हब के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में संविधान के निर्माण, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, संविधान सभा से जुड़े विषय, महत्वपूर्ण संशोधन, न्यायपालिका, विधायिका एवं प्रशासनिक तंत्र आदि से जुड़े विविध प्रश्नों को शामिल किया गया। पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समन्वय प्रशासनिक पदाधिकारी विपुल राज ने किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply