Tue. Nov 18th, 2025
एन डी गठबंधन की प्रचण्ड जीत पर राजपूत हर्षित
भारतीय राजपूताना सेवा संगठन ने बधाई दिया
apnibaat.org
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 20 25 में एन डी गठबंधन को प्रचण्ड बहुमत मिला। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी की सशक्त जीत हुई है। यह बिहार के विकास और जनविश्वास की सफल गाथा बयान करता है। भारतीय राजपुताना सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनील सिंह सिकरवार ने बिहार में विजयी सभी राजपूत विधायक को हार्दिक बधाई  देते हुए कहा कि यह परिणाम समाज में नई आशा, ऊर्जा और विश्वास जगाने वाला है।
उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार प्रचण्ड बहुमत देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह राज्य को प्रगति, सुशासन और स्थिरता के रास्ते पर आगे बढ़ते देखना चाहती है। यह जनादेश बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर संगठन के बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष राम पुकार सिंह, रोहतास संयोजक अनील कुमार सिंह तथा मीडिया प्रभारी बिहार श्याम नारायण सिंह ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह जीत पूरे समाज की सम्मान, एकता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक समाज के विश्वास पर खरे उतरेंगे और बिहार के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उपर्युक्त जानकारी राम पुकार सिंह उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश
भारतीय राजपुताना सेवा संगठन के हवाले से मीडिया प्रभारी ने दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply