स्वामी ब्रह्मगिरि को मिला “करपात्री संत” सम्मान

पटना: अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के सैकड़ो साधु संतों ने धरना दिया. इस विशाल धरना को संबोधित करते हुए संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने,गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने,और साधु संतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने के लिए मंच धारदार आंदोलन की शुरुआत कर चुका है.उन्होंने कहा कि हम वचनबद्ध है अपने इन तीन कानून मांगों को मन वा कर है चैन की सांस लेंगे. इसके लिए हमने अन्न का त्याग कर दिया है.पटना निवासी एवं अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद महाराज ने यह जानकारी दी. स्वामी श्यामानंद ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर सैकड़ो साधु संत दिन भर धरने पर बैठे रहे और जंतर मंतर का इलाका जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा. इस धरणा को संबोधित करते हुए अनेक साधु संतों ने कहा एक स्वर में कहा कि की साधु संतों को बदलने के लिए उन्हें प्रताड़ित किए जाने की कोशिश नहीं किया जाना चाहिए अन्यथा यदि संत बदल गए तो देश का धार्मिक,सामाजिक,और राजनीतिक इतिहास भी बदल जाएगा.
इस धरणा समझ में स्वामी स्वदेश आनंद ब्रह्मगिरि महाराज को “करपात्री संत” सम्मान से सम्मानित किया गया.
इस धरणा में राष्ट्रीय सेवा संकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रजापति ने धरना का नेतृत्व किया. स्वामी स्वदेशानंद ने धरना की अध्यक्षता और संचालन किया. धरना में संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री श्री 1008 बालिका नंद गिरि महाराज,नरेंद्र मोदी विचार मंच के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सुनील सांखला,महिला शाखा के महामंत्री एकता तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री भगवाधारी केशव महाराज,दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा,पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अंग्रेज सिंह,गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पांडया महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष प्रज्ञानंद महाराज,छत्तीसगढ़ की महामंत्री साध्वी पद्मिनी, दिल्ली के महंत अखिलेश पुरी,उत्तर प्रदेश के महामंत्री शंकर भोला महाराज, महाबली सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए.
.
