‘विश्व हिन्दू सेवा संघ’ महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनी पार्वती तिवारी 
पटना: सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली पार्वती तिवारी को विश्व हिन्दू सेवा संघ के महिला प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उपर्युक्त मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र के. द्विवेदी ने किया है। उनके नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्विवेदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि पार्वती तिवारी भारतीय संविधान एवं संगठन के नियम के अनुरुप कार्य करते हुए, संघ के उद्देश्य, प्रचार-प्रसार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में संगठन को और अत्यधिक सशक्त बनाएंगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती तिवारी जिला, नगर और ग्राम स्तर तक संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों को गति प्रदान करेंगी। उनकी निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें दायित्व सौंपा गया है। श्रीमती तिवारी ने कहा कि उन्हें संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसके प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के लिए वे बिहार के प्रत्येक जिला में महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेंगी। विश्व हिन्दू सेवा संघ ने अपने संदेश में यह भी कहा कि पार्वती तिवारी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा बिहार में सेवा, संस्कार और समर्पण के मूल्यों को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।
