Tue. Mar 17th, 2026
नरकटियागंज अनुमंडल स्थित साहू जैन स्टेडियम लौरिया में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दीपकदत्त तिवारी के नेतृत्व में कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ लौरिया विधायक विनय बिहारी और रामनगर की विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर श्रीगणेश किया। उद्घाटन के बाद दोनों विधायक ने कबड्डी खेलकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में लौरिया प्रखंड के सतवरिया और गौनाहा की छात्राओं की टीमों ने भाग लिया। गौनाहा की छात्राओं ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए सतवरिया की टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम को दोनों विधायक ने शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप दुबे, नगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, विनोद राम, राजन मिश्रा, विजय राव, कौशल किशोर पांडेय, राजीव चौबे, विजय पांडेय, भास्कर मिश्रा, सुनील वर्मा, रमेश सिंह, प्रियतम उपाध्याय, ब्रजेश पटेल अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply