धान गबन को लेकर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जिला पदाधिकारी का कड़ा संदेश धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी अक्षम्य

apnibaat. org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के पश्चात क्रय किये धान गबन करने को लेकर महुई पैक्स, गौनाहा के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरुद्ध मटियरिया थाना में काण्ड अंकित किया गया है। ज्ञात हो कि महुई पैक्स अध्यक्ष अरविन्द साह एवं प्रबंधक राजवंशी प्रसाद ने कुल 2165 क्विंटल धान का क्रय किया, किन्तु महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा मिल को उपलब्ध नहीं कराया। अंतिम विस्तारित तिथि 14 सितम्बर 2025 तक महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक ने धान के समतुल्य सीएमआर की आपूर्ति नहीं किया। 15 सितंबर को महुई पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन के क्रम में गोदाम में धान की मात्रा शून्य पायी गयी। महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक ने धान के समुतल्य राशि 5033625 रूपये की राशि का गबन कर लिया है। जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए, गौनाहा प्रखंड अंतर्गत महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उपर्युक्त निदेश के आलोक में प्रखंड सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी गौनाहा ने मटियरिया थाना में काण्ड संख्या संख्या-90/25 अंकित कराया है। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि धान अधिप्राप्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता अक्षम्य है। कोई पदाधिकारी नियम का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है।
Post Views: 1