Thu. Sep 11th, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राज नारायण यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन

apnibaat.org

अमेठी : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के राजीव गाँधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। इसमें सभी ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि “पार्टी में संगठन और जिम्मेदारी सर्वोपरि है।” उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुझाव देते हुए कहा कि प्रत्येक कांग्रेसजन अपने आसपास की जनता के सुख-दुःख से सीधे जुड़ा रहे और उनकी समस्या को सांसद कार्यालय तक पहुँचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता है और जनता की आवाज़ बनना ही कांग्रेस कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी है। श्री सिंघल ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “आज जब भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे बूथ-बूथ तक पहुँचें और जनता से सीधे संवाद करें।” उन्होंने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि मतदाता सूची पर भी नज़र रखें और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित करें, जिससे एक भी मतदाता, सूची से वंचित न रहे। बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाने के लिए सक्रिय रहेंगे। बैठक का संचालन शत्रुहन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राज नारायण यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मासिक बैठक में परमानंद मिश्रा, प्रवक्ता अनील सिंह, तुलसीराम पासी, अजहरुल हक, रामदत्त यादव, शकील इदरिशी, सर्वेश सिंह, अकमल, मतीन, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र मिश्र, किरन देवी, महिला अध्यक्ष ममता पाण्डेय व युका अध्यक्ष शुभम सिंह, सेवा दल अध्यक्ष रामबरन कश्यप ने सम्बोधित किया। वीरेंद्र सिंह राजा, सीमा भारती, कुलवंत सिंह, आशिफ, छोटू, अवनीश मिश्र, राछस अध्यक्ष सुमित तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, सौरभ मिश्र, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष शामिल रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply