Fri. Sep 12th, 2025
महागठबंधन, वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ बेतिया पहुंचे

apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में काफ़ी गहमा गहमी देखी गई। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तो किया, अलबत्ता यातयात व्यवस्था सुदृढ़ नहीं किया। जिसके कारण राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में बेतिया की सड़कों पर भारी अव्यवस्था दिखी। वोटर अधिकार यात्रा में आशातीत भीड़ के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक विशाल रोड शो निकला, जिसमें उनके साथ बिहार के प्रमुख विपक्षी नेता और राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी उनके साथ रहे। उपर्युक्त रोड शो आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। रोड शो हारिवाटिका चौक से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों, यथा मोहरम चौक, इमली चौक के  रास्ते गोपालगंज की ओर प्रस्थान किया।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक ही वाहन पर सवार निरंतर महागठबंधन के कार्यकर्ता व भीड़ का अभिवादन करते रहे। इस क्रम में जनता का उत्साह चरम पर रहा और लोग अपने प्रिय नेताओं की एक झलक पाने को सड़कों के दोनों तरफ़ खड़े रहे।
आश्चर्य यह कि वोटर अधिकार यात्रा के रोड शो में निर्दलीय सांसद  पप्पू यादव भी दिखे, लेकिन उनका काफिला राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से काफी दूर रहा। पप्पू यादव की इस दूरी ने राजनीतिक विश्लेषकों को अटकलें लगाने को बाध्य कर दिया। क्या महागठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है…!!! या फिर सीटों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद भी है।
एक तरफ जहां नेताओं और उनके समर्थकों में जोश, वहीं दूसरी तरफ आम जनता को भारी परेशानी से उड़ते होश देखा गया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था किया, शहर के मुख्य मार्ग पर पुलिस की तैनाती रही और बैरिकेडिंग दिखी। किन्तु अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने शहर की सामान्य दिनचर्या को पूरी तरह अस्त व्यस्त से कर दिया।
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में भारी जाम लग गया। एक वकील की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। “हमें समय पर कोर्ट पहुंचना है। आप इस तरह से रास्ते बंद करके न्यायिक कामकाज को रोक नहीं सकते। “उनकी यह नाराजगी प्रशासनिक की अव्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह को प्रदर्शित करता है। सर्वाधिक परेशानी स्नातकीय परीक्षार्थियों को हुई, जिनकी स्नातक की परीक्षा संचालित है। उनके परीक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं किया। एक छात्र ने बताया कि उसकी परीक्षा महारानी जानकी कुंवर कॉलेज में रही, लेकिन दोनों तरफ से रास्ता बंद होने के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सका और उसकी परीक्षा छूट गई। उसने रोते हुए कहा, “नेताओं के एक शो के लिए हमारा भविष्य दांव पर लग गया, क्या यह सही है?”
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply