सशस्त्र सीमा बल 44 वाहिनी की 16 वर्ष की यात्रा, वृत्तचित्र की प्रस्तुति से उत्साहित ससीबल के जवान व पदाधिकारी
समारोह में सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध किया
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के अनुमण्डल मुख्यालय नरकटियागंज स्थित सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी की स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज का 16वाँ स्थापना दिवस अतिउत्साह, उल्लास व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। उपर्युक्त समारोह का श्रीगणेश 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमाण्डेन्ट बलवंत सिंह नेगी, नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा,लौरिया विधायक विनय बिहारी,सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नरकटियागंज नगर परिषद मुख्य पार्षद रीना देवी, गौनाहा सीओ विवेक कुमार सिंह, नरकटियागंज चिकित्सा पदाधिकारी अंशु अंकित, 21 वाहिनी कमाण्डेन्ट तपेश्वर संबित राउत, 65 वाहिनी कमाण्डेन्ट नंदन सिंह मेहरा, 44 वाहिनी द्वितीय कमान पदाधिकारी गोविन्द कुमार ठाकुर, क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के द्वितीय कमान पदाधिकारी नीरज कुमार थापा, 44 वाहिनी उप कमाण्डेन्ट ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमाण्डेन्ट सशिन शर्मा, उप कमाण्डेन्ट कृष्ण कुमार, क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया उप कमाण्डेन्ट अजय कुमार सिन्हा, उप कमाण्डेन्ट राजपाल, 44 वाहिनी सहायक कमाण्डेन्ट निर्मल चकमा, सहायक कमाण्डेन्ट सागर मलिक, सहायक कमाण्डेन्ट चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन जायसवाल ने संयुक्ततः दीप प्रज्वलित व केक काटकर किया। तत्पश्चात वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर किया। तत्पश्चात स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। उपर्युक्त स्थापना दिवस कार्यक्रम में नन्हे मुन्हें बच्चों और संदिक्षा सदस्या, वाहिनी के बलकर्मी एवं बिहार पुलिस के नव प्रशिक्षु पदाधिकारी, आगत अतिथि ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट बलवंत सिंह नेगी ने सशस्त्र सीमा बल के मूल मंत्र सेवा सुरक्षा बंधुत्व को दोहराते हुए भारत नेपाल की सुरक्षा में सशस्त्र सीमा बल की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा किया। स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारियों, अधीनस्थ पदाधिकारीयों, जवानों तथा उनके परिजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के द्वितीय कमान पदाधिकारी नीरज कुमार थापा की पत्नी ने गायन प्रस्तुत कर सबको अपनी स्वर लहरी से आकर्षित कर प्रशंसा प्राप्त किया। रेलवे प्रवेशिका +2 उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की किशोरियों ने मिथिला की लोकनृत्य झिझिया की मनमोहक प्रस्तुति से मनमोह लिया। झिझिया लोकनृत्य की प्रस्तुति में ख़ुशी कुमारी, परी कुमारी, करिश्मा कुमारी, वर्षा कुमारी, रुकैया परवीन, सबया खातून, शाहीना खातून, लक्की कुमारी ने नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसके बाद रेलवे प्रवेशिका की विद्यार्थी नुसरत खातून और गुलशहरा खातून ने ऐ देश मेरे गीत प्रस्तुत किया और तालियां बटोरी, उनके अतिरिक्त अन्य विद्यालय की विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। एसएसबी 44 वीं वाहिनी की 16 वीं स्थापना दिवस समारोह के आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से कार्यक्रम में शामिल बालक, किशोर, युवा और प्रौढ़ सभी आह्लादित हो उठे। कलाकारों की राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति से युवा जोश का संचार स्पष्ट दिखा। 44 वीं वाहिनी की 16 वर्ष की उत्कर्ष यात्रा की प्रस्तुति से सशस्त्र सीमा बल के जवान भी काफी उत्साहित दिखे। उपर्युक्त जानकारी एसएसबी 44 वीं वाहिनी प्रचार शाखा वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज ने दी। एसएसबी 44 वीं वाहिनी स्थापना दिवस समारोह के समापन पर कमाण्डेन्ट बलवंत सिंह नेगी ने धन्यवाद ज्ञापन कर सबके प्रति आभार व्यक्त किया।