Tue. Mar 10th, 2026

नरकटियागंज : सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में 15 अगस्त 2025 को आजादी का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। हमारा भारत अंग्रेजों की दासता से मुक्त हुआ। स्वाधीनता दिवस जंग ए आजादी के अमर बलिदानियों को याद करने का दिन है। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। राष्ट्र के सम्मान को बनाए रखने का सभी को प्रण लेना चाहिए। हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए। 79 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 44 वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान अंतर्गत सशस्त्र सीमा बलएवं बिहार पुलिस, नव प्रशिक्षु के मध्य बॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए जलेबी रेस का आयोजन किया एवं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर खेल एवं जवानों के लिए रस्साकस्सी खेल का आयोजन किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में किया गया। जिसमे द्वितीय कमान पदाधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर 44 वाहिनी नरकटियागंज, द्वितीय कमान पदाधिकारी नीरज थापा क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया, उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार एवं उप कमांडेंट साशिन शर्मा, 44वाहिनी, उप कमांडेंट अजय कुमार सिन्हा क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया, उप कमांडेंट राजपाल क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया एवं सहायक कमांडेंट (संचार) रियाश.पी., सहायक कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी) कुंदन जायसवाल और 44 वाहिनी एवं क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के सभी पदाधिकारी और अधीनस्थ पदाधिकारी एवं सभी बलकर्मी सहित बिहार पुलिस के ट्रेनिंग कर रहे नव प्रशिक्षु उपस्थित रहें।

रिपोर्ट मंजय लाल सत्यम

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed