Thu. Aug 7th, 2025

apnibaat.org
पटना : श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर कांवरिया एवं श्रद्धालुओं के होने वाले भीड़ नियंत्रण एवं यातायात नियंत्रण के पटना जंक्शन पर कर्त्तव्य निर्वहन कर रहे पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह उर्फ़ श्याम नाथ को उनके कार्य कुशलता, उत्तरदायित्व, काफी लगन एवं मेहनत से निर्वहन करने को पटना के रेल एसपी अमृतांशु शेखर ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया है।
पटना जंक्शन जीआरपी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने श्री श्याम की रेल पुलिस के साथ मिलकर निस्वार्थ रूप से कार्य करने के लिए प्रशंसा किया है।
पटना के जिला पदाधिकारी से पटना सिविल डिफेंस के नियंत्रक के त्याग राजन के निर्देश पर दानापुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों दानापुर,पाटलिपुत्र,राजेंद्र नगर टर्मिनल एवं पटना जंक्शन पर पटना सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक /वार्डन को प्रति स्टेशन 5/ 5 की संख्या में कुल 20 लोगों को तैनात किया गया। इन 20 लोगों में पांच महिलाएं भी रहा। पटना जंक्शन पर तैनात सम सेवक वार्डनो का कार्य तथा कर्तव्य पालन उत्कृष्ट प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा। इसके लिए रेल एस पी श्री ठाकुर ने अपने कार्यालय कक्ष में सिविल डिफेंस के कुल पांच वार्डनो को पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वालो में वार्डन दिनेश कुमार, अनिल खन्ना, किरण कुमारी एवं गायत्री देवी शामिल है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply