Wed. Jul 30th, 2025

 

किसानों को मतदाता नहीं, अन्नदाता समझते हैं,
सरकार पाठशाला बन्द करती, खोलती है मधुशाला,
लुंगी,धोती,पगड़ी, टोपी सबका देश है हिंदुस्तान : भगवती प्रसाद

apnibaat.org
अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की उपस्थिति में राजीव गाँधी सभागार गौरीगंज में उपर्युक्त बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रयाग जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने की। बैठक का उद्देश्य संगठन का वास्तविक मूल्यांकन करना, कार्यकर्ताओं के सुझाव लेना तथा बूथ स्तर पर संगठन की सशक्तता सुनिश्चित करना रहा। उपर्युक्त बैठक में जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि संगठन का आधार, कार्यकर्ता होता है और जब तक कार्यकर्ता सशक्त नहीं होगा, तब तक कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का कायाकल्प हो रहा है, और संगठनात्मक मजबूती उसका केंद्र बिंदु है। श्री चौधरी ने कहा कि अमेठी की धरती कांग्रेस की कर्मभूमि रही है। यहाँ का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव की तैयारी अभी से प्रारंभ करें। बैठक में प्रमुख रूप से अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई तथा सेवादल के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही और संगठन की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा की गई। ब्लॉकवार समीक्षा के क्रम में कई स्थानों पर संगठनात्मक रिक्तियों की जानकारी दी गई, जिस पर त्वरित नियुक्तियों पर प्रस्ताव पारित किया गया।
पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि भविष्य में प्रत्येक प्रखण्ड में, न्याय पंचायत और बूथ पर नियमित बैठक होंगी, जिससे संगठन मजबूत हो सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क, जनचौपाल और सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा इस देश की आत्मा है, और उसे गाँव-गाँव तक ले जाने का संकल्प हमें लेना होगा।
बैठक में अमेठी संगठन प्रभारी फरहान वारसी जी,परमानंद मिश्र,प्रवक्ता अनिल सिंह, जायस नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा चौहान,रामदत्त यादव,मो.मतीन,अनुराग सिंह,शकील इदरीसी,ममता पाण्डेय,किरन देवी, सवीना,रमा कांती,श्रद्धा सिंह,धर्मराज बहेलिया, खुर्शीद अजीज,वीरेंद्र मिश्र,तुलसी राम पासी,अरविन्द चतुर्वेदी,अजहरुल हक, राजीव लोचन तिवारी,अशोक शुक्ला,फिरोज आलम, सर्वेश सिंह,आई पी माली उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने किया। उपर्युक्त जानकारी अनील सिंह
प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी, अमेठी उत्तर प्रदेश ने दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply