Tue. Mar 10th, 2026

apnibaat.org
पटना: मुगल शासको को नाकों चना चबाने को विवश करने वाले भारत के महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों को अफगानिस्तान से भारत लाने वाले शेर सिंह राणा की राजनीतिक पार्टी राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) बिहार प्रदेश प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने
जाने-माने समाजसेवी एवं वरीय पत्रकार श्याम नाथ सिंह को पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है।
श्री सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा कई आध्यात्मिक संस्थाओं से भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए हैं। आध्यात्मिक रूप से पीठाधीश्वर भी है। वे जे पी सेनानी भी है। उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा भी प्राप्त है। इसके लिए उन्हें जे पी लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन योजना से आच्छादित भी किया गया है।
श्री श्याम ने सिविल डिफेंस पटना के चीफ वार्डन/ऑफिसर कमांडिंग के रूप में उत्कृष्ट समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए वर्ष 2010 में राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक भी प्राप्त किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed