Tue. Jul 1st, 2025
पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने पर सरकार के प्रति  मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन ने साधुवाद दिया
apnibaat.org
बेतिया : बिहार सरकार ने दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं विधवा की पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया है। उपर्युक्त राशि वृद्धि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रशंसनीय पहल है। मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन, सरकार, पत्रकार और सामाजिक सरोकार रखने वाले नागरिकों को सघुवाद दिया है। 21 जुन 2025 ऐतिहासिक दिवस है क्योंकि सरकार ने दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं विधवाओं की मासिक पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया है। सरकार को न्यायपूर्ण निर्णय में दो दशक लग गये यह चिंतनीय विषय है। सरकार के उपर्युक्त निर्णय की प्रतीक्षा करते, विश्व को अलविदा कर गए, यह एक भावनात्मक क्षति है। श्री गुप्ता ने पत्रकार अवधेश कुमार शर्मा से कहा कि पूर्व निःशक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार के प्रति मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन साधुवाद है, जिन्होंने पूरे बिहार के दिव्यांगजनों को एकजुट कर पटना के गांधी मैदान में पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर अडिग संघर्ष किया। पश्चिम चम्पारण दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार गुप्ता, स्वयं दोनों पैर से दिव्यांग होने के बाद भी उत्साह पूर्वक बढ़ते रहे, जिन्होंने यह न केवल बताया कि अधिकार के लिए कैसे संघर्ष किया जाता है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देकर अन्य दिव्यांग जनो को प्रेरित किया। आदित्य कुमार गुप्ता ने लगभग 15 वर्ष तक “आवेदन दो, पेंशन लो” अभियान संचालित किया और सिद्ध कर दिया कि कलम और जनचेतना की शक्ति से बड़ी शक्ति और अस्त्र नहीं होता।   उन्होंने बिहार के सभी दिव्यांगजनों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके संघर्ष व आंदोलन में शामिल होकर, जन आंदोलन बना दिया। मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ट फाउंडेशन लंबे समय से इस विषय पर जन जागरुकता, दस्तावेजी साक्ष्य और निरंतर संवाद के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाता रहा है, सरकार ने हमारी मांग को मान लिया है, इसलिए सरकार का धन्यवाद करते हुए, अनुरोध किया है कि  ₹100 प्रतिदिन के आधार पर जोड़ते हुए ₹3000 मासिक किया जाए। जिससे वाकई जीवन-यापन सहायता भत्ता कहलाने योग्य रहे। इसके साथ ही हम एक और महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हैं। बिहार सरकार के आदेश अनुसार, अब राज्य सरकार की सरकारी भर्तियों में दिव्यांग आरक्षण का लाभ केवल बिहार के दिव्यांगजन को दिया जाएगा। अन्य राज्य के दिव्यांगजन को सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों की तरह माना जाएगा। यह निर्णय स्थानीय दिव्यांग समुदाय के लिए समुचित अधिकार और संरक्षा है, जिसकी प्रशंसा हम और हमारा संगठन करते हैं। मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन ने मांग किया है कि पेंशन वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति, सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ निरंतर पहुँचे।
बिहार और पूरे भारत के दिव्यांगजन संगठित होकर, भारत और राज्य स्तर पर दिव्यांगजन आयोग की स्थापना की मांग किया है। आयोग, विशेष रूप से दिव्यांगजनों के अधिकारों और हितों की रक्षा और विकास के लिए समर्पित हो। हमारी संस्था प्रतिबद्ध है कि भविष्य में भी दिव्यांगजन और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखेगी। उपर्युक्त जानकारी अमित कुमार गुप्ता सचिव, मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन, इलमराम चौक, पश्चिम चम्पारण बिहार ने एक प्रेस सम्मेलन में दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply