Tue. Mar 10th, 2026

महिला कांग्रेस का बिहार में सेनेटरी पैड वितरण अभियान, महिला स्वास्थ्य और स्वाभिमान की दिशा में प्रशंसनीय पहल

पटना: बिहार प्रदेश कॉंग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक अमिता भूषण, बिहार कांग्रेस की महिला प्रभारी प्रीति उपाध्याय एवं महिला कांग्रेस ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस क्रम में उन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में महिलाओं के न्याय, विशेषकर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं पर विशेष प्रकाश डाला। उपर्युक्त नेत्रियों ने कहा कि जब हम आर्थिक और राजनीतिक न्याय की बात करते हैं, तो बिहार की स्थिति अत्यंत गंभीर दृष्टिगोचर होती है। बिहार में अभी तक नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) का प्रतिवेदन जारी नहीं किया गया है। किन्तु कॉंग्रेस पार्टी के सर्वे के अनुसार, बिहार में 80% किशोरियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध नहीं हैं। आंकड़ों की माने तो बिहार के 40,000 स्कूलों में केवल 350 स्कूलों में सेनेटरी पैड उपलब्ध हैं। उपर्युक्त कार्य बिहार सरकार को करनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय महिला कॉंग्रेस ने ‘उड़ान परियोजना अंतर्गत उपर्युक्त उत्तरदायित्व उठाया है। उपर्युक्त परियोजना अंतर्गत कॉंग्रेस पार्टी ने बेगूसराय, वैशाली में सेनेटरी नैपकिन बनाने की मशीन स्थापित कराया हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर, महिला कॉंग्रेस बिहार में 25,000 महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेगी, जिससे महिलायें संक्रमित लघु वस्त्रों से मुक्त हो सकें और स्वच्छता के साथ सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें। उपर्युक्त प्रेस वार्ता में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक अमिता भूषण, महिला कांग्रेस के बिहार प्रभारी प्रीति उपाध्याय, विनीता भगत, सुधा प्रसाद एवं प्रियंका कुमार शामिल रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed