बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल निर्विरोध निर्वाचित घोषित : डॉ तनवीर हसन

apnibaat.org
पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रांतीय कार्यालय मे निर्वाची पदाधिकारी डाॅ. तनवीर हसन ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंगनी लाल मंडल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रांतीय कार्यालय मे निर्वाची पदाधिकारी डाॅ. तनवीर हसन ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंगनी लाल मंडल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
संवादादाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य निर्वाची पदाधिकारी डाॅ. तनवीर हसन ने कहा कि प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार के रूप 4 सेटो में नामांकन पत्र दाखिल किया। सारे कागजात की जाँच के बाद इनका नामांकन सही पाया गया। इस प्रकार मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव 2025-2028 की प्रक्रिया अंतर्गत पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर तक संगठन का चुनाव विधिवत किया गया। दिनांक 19 जून, 2025 को पटना के ज्ञान भवन मे सम्मेलन कर मंगनी लाल मंडल के चुनाव सम्बंधी मामलो का अनुमोदन राज्य परिषद् के सदस्यों से लिया जायेगा। श्री मण्डल को उसमें विधिवत प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिनू यादव, पूर्व मंत्री प्रो चन्द्रशेखर, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मुख्यालय प्रभारी मुकुन्द सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, भाई अरूण कुमार, नन्दु यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, निर्भय कुमार अम्बेडकर, संजय यादव, सरदार रंजीत सिंह, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, राजेश यादव, गगन कुमार, उपेन्द्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, अफरोज आलम, अविनाश कुमार राय, विक्रांत राय, शिवेन्द्र कुमार तांती, चन्द्रशेखर झा, विनोद कुमार, शमसाद आलम, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह व सैकड़ो नेताओ ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को फुल माला और बुके देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी विचार धारा को सशक्तता प्रदान करने वाले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी और अतिपिछड़ा समाज के लिए सतत संघर्ष और आन्दोलन करने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने से राजद कार्यकर्ताओं मे प्रसन्नता देखी जा रही है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा की समाज के सभी वर्गो और शोषित वंचित दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ सभी को अधिकार दिलाने के प्रति मजबूती से संगठन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के स्तर से सभी को मान-सम्मान देने का कार्य करेंगे। साथ ही सभी पार्टी के नेताओ से तेजस्वी के कार्यो को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प के साथ बिहार में बदलाव मे अपनी महती भुमिका सभी नेता और कार्यकर्ता निभायें। इसके लिए हर घर तक जाने का संकल्प ले। इन्होने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय अध्यक् लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्जस्वी प्रसाद सहित पार्टी के सभी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का आभार जताया कि उन्हे सभी ने समर्थन और विश्वास प्रकट करके पार्टी के संगठन को मजबूती के दिशा में सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। उपर्युक्त जानकारी एजाज अहमद प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल बिहार ने दी।
Post Views: 15