Sat. Jun 21st, 2025
राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल
पटना : बिहार प्रदेश राजद अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगनीलाल मंडल ने किया। रविवार को नामांकन पत्र की जांच होगी और नामांकन वापस लिया जा सकता है। यदि नामांकन सही पाया गया और वे नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो आगामी 19 जून 2025 गुरुवार को विधिवत मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे और राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन की उपस्थिति में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान के समक्ष चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रत्येक सेट में राज्य परिषद के दस-दस सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। उनके प्रस्तावकों में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, डॉ मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी, भोला यादव, अनीता देवी, भाई वीरेन्द्र, कुमार सर्वजीत, डॉ शमीम, रणविजय साहू, इसराइल मंसूरी, मुकेश रौशन, अख्तरुल इस्लाम साहीन, निरंजन राय, रेखा देवी, डॉ रामानन्द यादव, अशोक पाण्डे, कार्तिक सिंह, भारत भूषण मंडल, मुन्नी रजक, भूदेव चौधरी, राहुल तिवारी, मो कामरान, रामवृक्ष सदा के नाम शामिल है।
इस अवसर पर संजय यादव, डॉ उदय नारायण चौधरी, डॉ कांति सिंह, अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, डॉ सुरेन्द्र यादव, शक्ति सिंह यादव सहित दल के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चित्तरंजन गगन
राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राष्ट्रीय जनता दल बिहार ने मीडिया को उपर्युक्त जानकारी दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply